एक्सप्लोरर

Yogi in Azamgarh: बीजेपी की जीत पर आजमगढ़ को CM योगी आदित्यनाथ ने दिया रिटर्न गिफ्ट

Azamgarh News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में 143 करोड़ रुपए की 50 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में पराजय के बावजूद बीजेपी ने यहां के हालात बदल दिए हैं.

Yogi Adityanath In Azamgarh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गुरुवार को कहा कि 'राजनीतिक संकीर्णताओं' के कारण विभाजनकारी ताकतों की शिकार हुई आजमगढ़ (Azamgarh) जिले की प्रतिभाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था, मगर यहां चुनावों में पराजय के बावजूद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने हालात बदल दिए हैं. सीएम योगी ने आजमगढ़ में 143 करोड़ रुपए की 50 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

बीजेपी ने बदली आजमगढ़ की तस्वीर

सीएम  ने कहा ''याद करिए, पांच वर्ष पहले जब आजमगढ़ का नौजवान अपने जिले से बाहर जाता था तो उसे अपनी पहचान छिपाने के लिए मजबूर होना पड़ता था क्योंकि अगर वह बोलता था कि मैं आजमगढ़ से आया हूं तो आजमगढ़ के नाम पर उसे होटल में कमरा तक नहीं मिलता था और कोई अपने मोहल्ले में किराए पर भी नहीं रहने देता था. लेकिन इस धारणा को बदलने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक भारत- श्रेष्ठ भारत’ के अभियान को आगे बढ़ाया.''

आजमगढ़ का विकास नहीं रुकने दिया

मुख्यमंत्री ने कहा 'आप सबने हाल ही में संपन्न आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव को विजयी बनाकर देश की सर्वोच्च पंचायत में भेजा है. इससे आजमगढ़ के बारे में लोगों की अच्छी धारणा बनी है और इससे उत्तर प्रदेश का मान भी बढ़ा है.''उत्तर प्रदेश में बीेजपी की सरकार 2017 में बनी तो हम लोगों ने प्रदेश के लिए अनेक प्रकार के कार्यक्रम तैयार किए. आजमगढ़ में भले ही हमारा विधायक ना रहा हो, लोकसभा चुनाव में भी आजमगढ़ और लालगंज सीट हम हारे थे लेकिन हमने आजमगढ़ के विकास को रुकने नहीं दिया.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2018 में आजमगढ़ में आकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया. इस एक्सप्रेस वे ने आजमगढ़ के विकास को एक नई गति दी है.'

UP Politics: 'यूपी पहले कृषि प्रधान था, अब जाति प्रधान है', जानें- ओम प्रकाश राजभर ने क्यों किया ये दावा

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनने से हुआ विकास

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माध्यम से आजमगढ़ से मात्र दो घंटे में लखनऊ पहुंचा जा सकता है और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस-वे से मात्र सात घंटे में दिल्ली पहुंच सकते हैं.  उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कटाक्ष करते हुए कहा 'वर्षों से यह मांग थी कि आजमगढ़ में एक विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए. पहले बहुत सारे लोग आजमगढ़ आए लेकिन विश्वविद्यालय भी डबल इंजन की सरकार ने ही दिया. अब आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है.'

मुख्यमंत्री ने सुहेलदेव विश्वविद्यालय में प्रसिद्ध साहित्यकार रांगेय राघव के नाम से एक नई शोध पीठ स्थापित करने की घोषणा करते हुए कहा 'आजमगढ़ साहित्यकारों की धरती रही है. यहां के सुप्रसिद्ध साहित्यकार रांगेय राघव की रचनाएं हम सबको एक नई दिशा देती हैं. '

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
UGC NET Answer Key 2026 : CSIR UGC NET की आंसर की जारी, फटाफट करें डाउनलोड
CSIR UGC NET की आंसर की जारी, फटाफट करें डाउनलोड
Embed widget