एक्सप्लोरर

ऋषिकेश में हवन-यज्ञ के साथ चारधाम यात्रा का शुभारंभ, ग्रीन कार्ड पोर्टल हुआ लॉन्च

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप सरकार चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं को डिजिटल और अधिक अनुकूल बनाया जा रहा है.

Char Dham Yara 2025: चारधाम यात्रा का शुभारंभ इस बार एक विशेष धार्मिक और तकनीकी समन्वय के साथ हुआ है. ऋषिकेश में यात्रा के सुचारु संचालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के उद्देश्य से एक भव्य हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें तीर्थ पुरोहितों के साथ-साथ परिवहन विभाग, प्रशासन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इस अनुष्ठान के जरिए यात्रा के निर्विघ्न और मंगलमय संचालन की कामना की गई.

इस शुभ अवसर पर एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल के तहत "ग्रीन कार्ड पोर्टल" को भी आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया. यह पोर्टल उन सभी वाणिज्यिक वाहनों के लिए अनिवार्य है, जो चारधाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को लेकर चलेंगे. अब वाहन स्वामी और ड्राइवर ऑनलाइन माध्यम से ही ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे. इस व्यवस्था के अंतर्गत बिना ग्रीन कार्ड के किसी भी वाहन को चारधाम यात्रा मार्ग में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, जिससे यात्रा में अनुशासन और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी.

सीएम ने क्या दिए निर्देश
कार्यक्रम में यात्रा नोडल अधिकारी एवं आरटीओ प्रशासन देहरादून संवाद संदीप सैनी, आरटीओ डॉ. अनीता चमोला, एआरटीओ रावत सिंह, एआरटीओ रश्मि पंत और आर.आई. टेक्निकल प्रदीप सिंह रौथाण विशेष रूप से उपस्थित रहे. अधिकारियों ने यज्ञ में आहुति डालकर यात्रा की सफलता और श्रद्धालुओं की कुशलता की कामना की. साथ ही पोर्टल की कार्यप्रणाली को सरल और पारदर्शी बताया, जिससे वाहन स्वामियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं को डिजिटल और अधिक उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाया जा रहा है. परिवहन विभाग, पुलिस प्रशासन और अन्य संबंधित एजेंसियां एक समन्वित प्रयास के तहत कार्य कर रही हैं, ताकि हर तीर्थयात्री को एक सुखद और सुरक्षित अनुभव मिल सके.

इतनी भीड़ कभी नहीं देखी... कानपुर में बोले यह बात क्यों बोल गए RSS चीफ मोहन भागवत?

की गई है ये अपील
परिवहन विभाग द्वारा हवन-यज्ञ का आयोजन केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और सुव्यवस्थित संचालन के लिए किए जा रहे प्रयासों का प्रतीक भी था. विभाग की ओर से सभी गाड़ी स्वामियों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपने दस्तावेज पूरे कर लें और ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन कर लें, ताकि अंतिम समय में कोई परेशानी न हो. राज्य के सभी परिवहन कार्यालयों में ग्रीन कार्ड की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है, और पोर्टल के लाइव होते ही रजिस्ट्रेशन का कार्य भी तेज़ी से चल रहा है.

चारधाम यात्रा हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति प्रदान करती है. इस बार की यात्रा न केवल धार्मिक उत्साह से परिपूर्ण है, बल्कि तकनीकी विकास और प्रशासनिक सजगता का उत्कृष्ट उदाहरण भी बन रही है. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए एक सुरक्षित, सुविधाजनक और अविस्मरणीय अनुभव साबित होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget