एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra: उत्तराखंड में ट्रैवल एजेंसियों के इस फैसले से होगी जेब ढीली, चारधाम की यात्रा करना होगा महंगा

Uttarakhand: उत्तराखंड में अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अब आपको पहले से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे. ट्रैवल एजेंसी संचालकों ने एक अप्रैल से किराया बढ़ाने का फैसला किया है.

Uttarakhand: उत्तराखंड में अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं या फिर चार धाम यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपकेे लिए अहम हैं. क्योंकि अब यहां पर घूमना-फिरना और चार धाम की यात्रा करना आपकी जेब पर भारी पड़ने वाला है. तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए ट्रैवल एजेंसी संचालकों ने अब किराये में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. जाहिर है कि किराया बढ़ने से यहां के पर्वतीय क्षेत्रों में घूमने-फिरने के साथ-साथ चार धाम की यात्रा करना भी महंगा हो जाएगा.
 
ट्रैवल एजेंसियों का किराया बढ़ाने का फैसला
पिछले दो सालों में देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. जिसके बाद उत्तराखंड की ट्रैवल एजेंसियों ने भी अपना किराया बढ़ाने का फैसला कर लिया है. जिसके बाद अब हर वाहन पर लगभग दस हज़ार के करीब किराये में बढ़ोतरी होने जा रही है. चारधाम यात्रा के लिए चार सीटर वाहन में अब 32 हजार की जगह 38 हजार खर्च करने होंगे, वहीं सात सीटर वाहन में 50 हजार की जगह 60 हजार रुपये तक खर्च लगेगा. चारधाम में देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले लोगों को भी अब और ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी. 
 
चारधाम की यात्रा भी हो जाएगी महंगी
खबर ये भी है कि उत्तराखंड परिवहन महासंघ से जुड़ी नौ एसोसिएशनों ने भी किराये की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. पहले बसों से चारधाम यात्रा करने के लिए प्रति सवारी 33 सौ रुपये के करीब खर्च करने होते थे अब ये किराया 3800 रुपये तक हो जाएगा. अगर सिर्फ बद्रीनाथ जी का ही सफर किया तो यह किराया 1200 की जगह 1400 रुपये तक देना होगा.

Char Dham Yatra: उत्तराखंड में ट्रैवल एजेंसियों के इस फैसले से होगी जेब ढीली, चारधाम की यात्रा करना होगा महंगा
 
जीएमवीएन के वाहनों में भी बढ़ेगा किराया
चारधाम के लिए जीएमवीएन के वाहनों से सफर करने पर भी किराया बढ़ाया जा रहा है. इसके हिसाब से अब प्रति सीट लोगों को तीन हजार रुपये ज्यादा चुकाने होंगे. जीएमवीएन हरिद्वार से केदारनाथ बद्रीनाथ और हरिद्वार का पैकेज 18200 से बढ़ाकर 19100 प्रति सीट कर दिया गया है. ऐसे ही बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री जी के किराये में भी प्रति सीट तीन हजार की बढ़ोतरी रहेगी. एक अप्रैल के बाद नए रेट पर बुकिंग की जाएगी.
 
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कही ये बात
जहां एक ओर दून ट्रेवल्स एसोसिएशन किराये में बढ़ोतरी का फैसला लेने की बात कह रही है. वहीं परिवहन के अधिकारियों का कहना है कि एसोसिएशन को किराये में बढ़ोतरी का कोई अधिकार नहीं है. अपर आयुक्त परिवहन एसके सिंह का कहना है कि राज्य परिवहन प्राधिकरण की ओर से जो दरें निर्धारित की गई हैं उससे ज्यादा किराया वसूला गया तो संबंधित गाड़ी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. अगर एसटीए की निर्धारित दरों से कम किराया जो ले रहे हैं उनको ही किराया बढ़ाने का अधिकार है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?
फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget