एक्सप्लोरर

चारधाम यात्रा पर वैश्विक तनाव का असर, रजिस्ट्रेशन घटे; होटल-ट्रैवल कारोबारियों में बढ़ी चिंता

Chardham Yatra 2026: उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में चारधाम यात्रा की भूमिका सिर्फ धार्मिक पर्यटन तक सीमित नहीं है, यह लाखों परिवारों की रोजी-रोटी से सीधे जुड़ी है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • अंतरराष्ट्रीय हालात सामान्य होने पर ही यात्रा सुचारू होने की उम्मीद जगी है.

उत्तराखंड में हर साल लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनने वाली चारधाम यात्रा इस बार शुरू होने से पहले ही मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है. दुनिया के दो कोनों में छिड़े युद्ध की आंच अब बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के रास्तों तक भी पहुंच गई है. पंजीकरण के आंकड़े गिरे हैं, ट्रैवल ऑपरेटर्स एडवांस बुकिंग लेने से हाथ खींच रहे हैं और होटल कारोबारी अपनी पहले से आई बुकिंग को 'होल्ड' पर देख रहे हैं.

उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में चारधाम यात्रा की भूमिका सिर्फ धार्मिक पर्यटन तक सीमित नहीं है, यह लाखों परिवारों की रोजी-रोटी से सीधे जुड़ी है. ऐसे में यात्रा शुरू होने से पहले ही जो तस्वीर बन रही है, वह इन सबके लिए खतरे की घंटी से कम नहीं.

पंजीकरण के आंकड़े बोल रहे हैं अपनी कहानी

पिछले साल यात्रा के शुरुआती 26 दिनों में ही 17 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा लिया था. इस बार तस्वीर बिल्कुल उलटी है। 19 अप्रैल से यात्रा शुरू होनी है और अभी तक महज 11,07,841 श्रद्धालुओं ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है. गंगोत्री धाम के पुजारी अनुराग सेमवाल ने भी इस आंकड़े  को चिंताजनक बताया है.

करीब छह लाख की यह कमी सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है. यह उन हजारों होटल मालिकों, टैक्सी चालकों, गाइड्स, ढाबा संचालकों और छोटे दुकानदारों की बेचैनी को भी दर्शाती है जो हर साल इसी यात्रा के सहारे अपना पूरा साल संवारते हैं.

ट्रैवल ऑपरेटर्स का डर आज बुकिंगकल घाटा

पर्यटन व्यवसाइयों के अनुसार इस वक्त एडवांस बुकिंग लेना सीधे जोखिम मोल लेना है. उनका कहना है कि ईरान-अमेरिका के बीच जारी संघर्ष के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कभी भी उछाल मार सकती हैं. अगर आज के डीजल-पेट्रोल के दाम पर बुकिंग ले ली और यात्रा शुरू होते-होते ईंधन महंगा हो गया, तो नुकसान उठाने के सिवा कोई चारा नहीं बचेगा. यही वजह है कि अधिकांश ट्रैवल ऑपरेटर्स ने फिलहाल 'वेट एंड वॉच' की नीति अपना ली है. बुकिंग विंडो खुली है, लेकिन भीतर से दरवाजा बंद है.

होटल कारोबार भी लड़खड़ाया

कपाट खुलने की तारीख घोषित होते ही होटल व्यवसायियों के चेहरे पर जो उम्मीद की लकीर आई थी, वह अब धुंधली पड़ने लगी है. जो बुकिंग पहले आई थीं, उनमें से कई 'होल्ड' हो गई हैं और नई बुकिंग लगभग थम सी गई है. होटल संचालकों का कहना है कि जब देश और दुनिया में अस्थिरता का माहौल हो, तो लोग लंबे सफर की योजनाएं टाल देते हैं और यही अभी हो रहा है.

भारत-पाकितान तनाव से हुई थी यात्रा प्रभावित

गौर करने वाली बात यह है कि यह संकट पहली बार नहीं आया. 2025 में भी भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव ने चारधाम यात्रा की रफ्तार को झटका दिया था. उस वक्त भी श्रद्धालुओं ने सफर टाला था और कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ा था. अब एक बार फिर बाहर की आग का धुआं देवभूमि की इस पवित्र यात्रा तक आ पहुंचा है.

हालात सामान्य होने की उम्मीद

पर्यटन व्यवसायियों को उम्मीद है कि अगर अगले कुछ हफ्तों में अंतरराष्ट्रीय हालात कुछ सामान्य हुए तो स्थिति पलट सकती है. आखिरकार, चारधाम की यात्रा सिर्फ एक पर्यटन कार्यक्रम नहीं, करोड़ों हिंदुओं की आस्था का सवाल है, जिसे लोग किसी न किसी तरह पूरा करना चाहते हैं. लेकिन फिलहाल जो तस्वीर है, वह बता रही है कि इस बार देवताओं के दरवाजे खुलने से पहले ही, दुनिया की बेचैनी ने यहां भी दस्तक दे दी है.

आलोक सेमवाल उत्तराखंड के देहरादून की खबरों पर नजर रखते हैं. एबीपी लाइव के लिए रिपोर्टिंग करते हैं. उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन BA hons मास कम्यूनिकेशन HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय से पूरी की हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget