एक्सप्लोरर

Chardham Yatra 2023: बद्रीनाथ धाम पहुंचे DGP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, कैमरों को लाइव करने के दिए निर्देश

Badrinath Dham: डीजीपी ने धाम में नियुक्त पुलिस कर्मचारियों की आवासीय, मैस और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया और सीसीटीवी कैमरे लाइव रखने के लिए सोलर लाइट और अन्य व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए.

Joshimath News: चारधाम यात्रा से पहले श्रद्धालुओं की सुविधाओं और पुलिस फोर्स की तैयारियों के मद्देनजर उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) पहुंचे. जहां उन्होंने बद्रीनाथ धाम में स्थित थाना बदरीनाथ और हनुमान चट्टी चौकी का निरीक्षण किया. उन्होंने विशेष रूप से बद्रीनाथ धाम में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों को साल भर लाइव रखने के निर्देश दिए. सीसीटीवी कैमरा को लाइव रखने के लिए सोलर लाइट और अन्य व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए. 

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए निर्माणाधीन मंदिर परिसर में देख-रेख के लिए पुलिस चौकी और मंदिर सुरक्षा के लिए अलग से भवन की आवश्यकता पर बल देते हुए, शासन स्तर पर पत्राचार करने के लिए निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि माणा में भी पर्यटकों की गतिविधि बढ़ जाने के कारण बद्रीनाथ मन्दिर परिसर के साथ ही माणा में भी एक देखरेख चौकी खोले जाने की आवश्यकता है.

सुरक्षा को लेकर दिए ये निर्देश
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि बद्रीनाथ धाम में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरों के साल भर लाइव फीड प्राप्त करने के लिए कैमरों के अपग्रेडेशन का कार्य एडीजी पुलिस टेलीकॉम के निर्देशन में किया जाए. इसी के साथ धाम के महत्वपूर्ण क्षेत्र बस अड्डा, साकेत तिराहा, ग्रिफ तिराहा, बामणी गांव आदि को भी सी.सी.टी.वी से कवर किए जाने के लिए निर्देश दिया गया है. 

पुलिस महानिदेशक ने बद्रीनाथ धाम में नियुक्त पुलिस कर्मचारियों की आवासीय, मैस और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने पुलिस कर्मियों से यात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में भी महत्वपूर्ण फीडबैक प्राप्त किया. उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालु देश-विदेश में उत्तराखंड पुलिस से मिले पॉजिटिव फीडबैक को प्रसारित करते हैं, जिससे पुलिस कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है.

भ्रमण के दौरान पुलिस महानिदेशक माणा स्थित आईटीबीपी कैंप भी पहुंचे और जवानों का उत्साहवर्धन किया. इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को उन्होंने सीमांत रिपोर्टिंग पुलिस चौकी मलारी का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने चौकी में सुरक्षा के दृष्टिगत नियमित रूप से पुलिस बल तैनात करने के लिए निर्देशित किया.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: 'चाहे किसी टापू पर जाकर...', सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने दी ये प्रतिक्रिया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
इमरान मसूद ने की कांवड़ियों की सेवा, फल-जूस बांटकर 'शिवभक्तों' का बढ़ाया उत्साह
इमरान मसूद ने की कांवड़ियों की सेवा, फल-जूस बांटकर 'शिवभक्तों' का बढ़ाया उत्साह
भदोही पुलिस का 'ऑपरेशन नया जीवन', 70 मासूम बच्चों को मिली नई पहचान
भदोही पुलिस का 'ऑपरेशन नया जीवन', 70 मासूम बच्चों को मिली नई पहचान

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget