एक्सप्लोरर

Chardham Yatra 2022: 26 दिनों में साढ़े चार लाख श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ के किए दर्शन, जिला प्रशासन ने की ये व्यवस्थाएं

Chardham Yatra 2022: केदारनाथ यात्रा में आये दिन हजारों की संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं. 26 दिनों की यात्रा में साढ़े चार लाख तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं

Chardham Yatra 2022:  केदारनाथ (Kedarnath) यात्रा में आये दिन हजारों की संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं. ऐसे में जहां स्थानीय लोगों का खूब व्यापार चल रहा है, वहीं प्रशासन की ओर से भी व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जा रहा है. अब तक 26 दिनों की यात्रा में साढ़े चार लाख तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं और माना जा रहा है कि एक माह पूरा होने तक पांच लाख का आंकड़ा पार हो जायेगा. बता दें कि छः मई को बाबा केदारनाथ के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ के लिए खोल दिये गये थे. शुरूआत से लेकर अब तक 15 से 18 हजार तीर्थयात्री हर दिन बाबा केदार के दरबार में पहुंच रहे हैं. हालांकि बीच में मौसम खराब रहने के कारण तीर्थयात्रियों को सोनप्रयाग में रोकना पड़ा. लेकिन मौसम का यात्रा पर कोई खास असर नहीं पड़ा. मौसम साफ होते ही भारी संख्या में तीर्थयात्री केदारनाथ बाबा के दर्शनों के लिए पहुंचे और अब तक साढ़े चार लाख तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं.

तीर्थयात्रियों के लिए की गई ये सुविधाएं

केदारनाथ भगवान के दरबार में पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा से लेकर घोड़े-खच्चर एवं डंडी-कंडी की सुविधा है. जबकि पैदल चलकर भी हजारों की संख्या में तीर्थयात्री बाबा केदार के दरबार में पहुंचते हैं. तीर्थयात्रियों के लिए नारायणकोटी, फाटा, शेरसी, बड़ासू, सोनप्रयाग व जाखधार से हेलीकॉप्टर की सुविधा मिल रही है. गौरीकुंड से घोड़े-खच्चर व डंडी-कंडी की सुविधा दी जा रही है. इसके अलावा ऐसे आस्थावान भक्त भी हैं. जो 18 किमी पैदल चलकर बाबा केदार के दरबार में पहुंचते हैं. बाबा केदार के प्रति भक्तों की असीम आस्था देखने को मिलती है.

श्रद्धालुओं की हरसंभव मदद की जा रही है : अमरदेई शाह

जिला पंचायत अमरदेई शाह ने कहा कि केदारनाथ यात्रा में भारी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं और प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की हरसंभव मदद की जा रही है. व्यवस्थाओं में काफी तेजी से सुधार आ रहा है. पैदल मार्ग पर फैली गंदगी को दूर किया जा रहा है.  पेयजल और बिजली की आपूर्ति भी निरंतर जारी है. उन्होंने कहा कि दूर संचार व्यवस्था को पैदल पड़ाव से लेकर केदारनाथ धाम तक दुरूस्त किया गया है. यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों में उत्साह देखने को मिल रहा है और वे यहां से अच्छा संदेश लेकर जा रहे हैं.

प्रशासन ने यात्रा मार्गो पर की ये व्यवस्था

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि केदारनाथ बाबा के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं. ऐसे में प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं ठीक कर ली गई हैं. उन्होंने कहा कि अब तक बाबा केदार के दरबार में साढ़े चार लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं और उम्मीद है कि एक माह पूरा होने तक पांच लाख का आंकड़ा पार हो जायेगा. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से यात्रा मार्गो पर बिजली, पानी, सफाई की व्यवस्थाएं की गई हैं.

यह भी पढ़े-

Prayagraj: प्लेटफॉर्म में ट्रेन से नीचे गिरा यात्री, रेलवे सुरक्षाबल के जवानों ने बचाई जान

Train Cancelled: यात्रिगण कृप्या ध्यान दें! उत्तराखंड के इस रूट पर 1 से 5 जून तक कैंसिल रहेंगी यह ट्रेन, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget