एक्सप्लोरर

चारधाम यात्रा में बीते साल की तुलना में इस बार 2.80 लाख श्रद्धालु कम पहुंचे, गढ़वाल कमिश्नर ने बताई वजह

Uttarakhand News: प्रदेश में चारधाम यात्रा में लगातार श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं. लेकिन बीते वर्ष की तुलना में इस बार 2.80 लाख श्रद्धालु कम पहुंचे हैं. गढ़वाल आयुक्त ने मीडिया को इसका कारण बताया.

Chardham Yatra News: इस साल उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह तो बरकरार है, लेकिन पिछले साल की तुलना में अब तक करीब 2.80 लाख श्रद्धालु कम पहुंचे हैं. इसे लेकर जहां कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं राज्य सरकार ने साफ किया है कि यह सिर्फ अस्थायी स्थिति है और आने वाले समय में श्रद्धालुओं की संख्या में बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा.

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने एबीपी लाइव से बातचीत में बताया कि, इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत थोड़ी देर से हुई, जिसका असर शुरुआती आंकड़ों पर पड़ा है. इसके अलावा हाल ही में समाप्त हुए कुंभ मेले को भी उन्होंने एक बड़ी वजह बताया. पांडे के अनुसार, “हर परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं होती कि वह साल में दो बड़ी तीर्थ यात्राओं का खर्च एक साथ उठा सके. इस साल कुंभ में लगभग 30 करोड़ लोगों ने भाग लिया. जाहिर है कि इनमें से कई श्रद्धालु चारधाम यात्रा को अगले वर्ष के लिए टाल सकते हैं.”

7 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया चारधाम के दर्शन- गढ़वाल आयुक्त
पांडे ने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं की संख्या में यह अंतर चिंता का विषय नहीं है, क्योंकि यात्रा का संचालन बेहद सुव्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से हो रहा है. अब तक 7 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं, और यात्रा की शुरुआत को अभी ज्यादा समय नहीं बीता है. ऐसे में भविष्य में संख्या तेजी से बढ़ने की पूरी संभावना है. उन्होंने कहा, “यात्रा को लेकर राज्य सरकार की तैयारियां पहले ही मुकम्मल थीं. सड़कों से लेकर चिकित्सा सुविधाओं और ट्रैफिक मैनेजमेंट तक हर स्तर पर हम सक्रिय हैं.

पिछले वर्ष 2023 में चारधाम यात्रा के दौरान ऐतिहासिक भीड़ देखने को मिली थी. इस बार भी शुरुआत में यही अनुमान लगाया गया था कि श्रद्धालुओं की तादाद उतनी ही या उससे भी अधिक हो सकती है, हालांकि शुरुआती आंकड़ों ने थोड़ी चिंता जरूर पैदा की, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि समय के साथ सब सामान्य हो जाएगा.

अंतरराष्ट्रीय हालात से भी यात्रा हुई प्रभावित
गढ़वाल आयुक्त ने यह भी माना कि पड़ोसी देश के साथ हाल ही में जो अंतरराष्ट्रीय हालात बने, उसका असर भी यात्रा पर पड़ा है. कुछ लोगों ने असमंजस की स्थिति को देखते हुए यात्रा से दूरी बनाना ही उचित समझा, हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि हालात सामान्य हो रहे हैं और अगले कुछ हफ्तों में यात्रा एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगी.

उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर कोई समझौता नहीं कर रही है. सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है. हेल्पलाइन से लेकर आपातकालीन सेवाओं तक, हर व्यवस्था को चौकस रखा गया है. “हमारा प्रयास है कि हर श्रद्धालु को न केवल दर्शन का अवसर मिले, बल्कि वह उत्तराखंड से एक सुखद अनुभव लेकर लौटे.

सबसे ज्यादा भीड़ केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में- गढ़वाल कमिश्रर
गढ़वाल कमिश्नर ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान अब तक सबसे ज्यादा भीड़ केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में देखी गई है, वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. हेमकुंड साहिब की यात्रा भी शुरू हो चुकी है और वहां सिख श्रद्धालुओं की लगातार आमद बनी हुई है.

इस वर्ष यात्रा की विशेषता यह भी है कि तकनीकी माध्यमों से पंजीकरण की प्रक्रिया को पहले से अधिक सुलभ और पारदर्शी बनाया गया है. ऑनलाइन स्लॉट फुल हो जाने के बाद कई लोग ऑफलाइन पंजीकरण के जरिए यात्रा में शामिल हो रहे हैं. हरिद्वार, ऋषिकेश, विकासनगर और हरबर्टपुर जैसे स्थानों पर रोजाना हजारों की संख्या में लोग पंजीकरण करवा रहे हैं. ये अपने आप में दर्शाता है कि यात्रा सही ओर सुरक्षित चल रही है.

चारधाम यात्रा को लेकर राज्य प्रशासन पूरी तरह तैयार
विनय शंकर पांडे ने अंत में कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की पहचान है और इसमें आने वाली हर चुनौती का सामना करने के लिए राज्य प्रशासन पूरी तरह तैयार है. “यह यात्रा सिर्फ धार्मिक महत्व की नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत और व्यवस्थागत क्षमता का भी परिचायक है 

कुल मिलाकर, श्रद्धालुओं की संख्या में शुरूआती गिरावट के बावजूद राज्य सरकार पूरी तरह आश्वस्त है कि चारधाम यात्रा जल्द ही पूरी गति पकड़ लेगी और पिछले वर्षों की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड की पुण्यभूमि पर आस्था की डगर पर कदम रखेंगे.

यह भी पढ़ें- Cbse Results 2025: उत्तराखंड के इस लाल ने CBSE में लहरा दिया परचम,500 में 499 अंक लाकर किया स्टेट टॉप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget