एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2022: केदारनाथ यात्रा में दो और श्रद्धालुओं की मौत, अब तक 44 की जा चुकी है जान

केदारनाथ यात्रा पर जा रहे दो और तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है. अब तक यात्रा के दौरान कुल 44 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है. जबकि अब तक 935 यात्रियों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया है.

Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा में दो और तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है. मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. चार धामों में सबसे ज्यादा मौत केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में हुई है, बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग सजग नजर नहीं आ रहा है. अब तक यात्रा के दौरान 44 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है.

इन दोनों की मौत हुई
चारधामों में सबसे कठिन यात्रा बाबा केदारनाथ की है. यहां पहुंचने के लिए गौरीकुंड से 18 किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़कर पहुंचना पड़ता है. ज्यादातर श्रद्धालु आस्था और विश्वास के साथ पैदल ही यात्रा करना पसंद करते हैं. जिस कारण रास्तें में उनकी तबियत खराब हो जाती है और उन्हें दिक्कतें होने लगती हैं. इसके अलावा केदारनाथ यात्रा मार्ग से लेकर धाम में ऑक्सीजन की कमी से भी तीर्थयात्रियों को जूझना पड़ता है.

शुक्रवार को केदारनाथ यात्रा पर आए गुजरात के पटेल धानिश भाई (32 साल) और पटना के भानू शंकर प्रसाद (71 साल) की अचानक तबियत खराब हो गई. जिसके बाद इन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इनके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मौत का कारण संभवतया हार्ट अटैक माना जा रहा है. केदारनाथ धाम में अब तक 44 यात्रियों की मृत्यु हो चुकी है और सबसे ज्यादा हाटअटैक से तीर्थयात्रियों की मौत हुई है.

Rajya Sabha Election 2022: यूपी से इन नेताओं को राज्यसभा भेज सकती है BJP, जानें किसके नाम पर चल रहा विचार?

91 यात्रियों को दिया गया ऑक्सीजन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बिन्देश शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को 1,675 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार कराया गया. जिसमें 1,208 पुरुष और 467 महिलाएं शामिल हैं. अब तक ओपीडी के माध्यम से 40,351 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया है. जबकि 91 यात्रियों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया. उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान अब तक 935 यात्रियों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया है. साथ ही उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य खराब होने पर तत्परता से स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार किया जा रहा है. जिसके लिए यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक डॉक्टरों की तैनाती की गई है.

वहीं डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि केदारनाथ यात्रा में तीर्थयात्री गर्म कपड़े लेकर नहीं आ रहे हैं. जिससे उन्हें गर्म कपड़े सस्ते दामों पर उपलब्ध कराये जा रहे हैं. साथ ही उन्हें सलाह दी जा रही है कि वे पूरी तैयारी के साथ केदारनाथ यात्रा पर आएं. उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों को धैर्य रखने की जरूरत है. केदारनाथ यात्रा अक्टूबर-नवंबर तक चलनी है. ऐसे में श्रद्धालुओं को संयम के साथ यात्रा करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें-

UP Politics: जब सदन में सीएम योगी ने की शिवपाल यादव की तारीफ, इस पर अखिलेश यादव ने कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget