एक्सप्लोरर

UP Politics: जब सदन में सीएम योगी ने की शिवपाल यादव की तारीफ, इस पर अखिलेश यादव ने कह दी ये बात

CM Yogi Adityanath News: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शिवपाल यादव की तारीफ की वहीं अखिलेश यादव पर निशाना साधा.

UP Latest News: यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर बरसे. वहीं दूसरी तरफ उनके चाचा शिवपाल की तारीफ करना नहीं भूले. मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए समाजवादी पार्टी और इसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. सामाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल की कई बार तारीफ की. अखिलेश यादव से रहा नहीं गया और उन्होंने यह कहकर तंज कसा कि उनके चाचा की बहुत चिंता की जा रही है. इस दौरान खूब ठहाके लगे.

शिवपाल यादव की सदन में तारीफ

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव से नाराज चल रहे शिवपाल यादव की सदन में दो बार तारीफ की और दूसरों के सामने उन्हें मिसाल के तौर पर पेश किया. मुख्यमंत्री ने यूपी में टैबलेट वितरण का जिक्र करते हुए कहा, ''हम बच्चों को टैबलेट और स्मार्टफोन दे रहे हैं. मैं सभी पक्षों के सभी सदस्यों को कहूंगा, मैं धन्यवाद दूंगा शिवपाल यादव को उन्होंने भी अपनी विधानसभा सीट पर युवाओं में टैबलेट का वितरण किया. अन्य सदस्य भी करें. सभी जगह गए हैं, पहल करना पड़ेगा. एक करोड़ युवाओं को वितरण किया जा रहा है.'' इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पलटकर चाचा शिवपाल की ओर देखा और मुस्कुराते हुए नजर आए.

जानें सीएम योगी ने क्या कहा?

समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए भी योगी आदित्यनाथ ने शिवपाल यादव के समाजवाद से जुड़ाव का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ''आपकी कार्यपद्धति आपको पहचान दिलाती है. नाम जोड़ने से पहचान नहीं होती. समाजवाद को आप लोगों ने मृगतृष्णा बना दिया. जब समाजवाद की बात होती थी तो डॉक्टर लोहिया की चर्चा होती थी, जय प्रकाश जी की चर्चा होती थी, संघर्षशील नेताओं की चर्चा होती है, आज समाजवादी पार्टी में डॉक्टर लोहिया पर लेखनी कभी कभी सिर्फ शिवपाल जी की देखता हूं. उनका लेख देखने को मिलता है. आपको सही मायने में लोहिया जी को पढ़ना चाहिए.''

अखिलेश यादव ने हंसते हुए कही ये बात 

जब जब सीएम योगी ने शिवपाल यादव का जिक्र किया, अखिलेश यादव हंसते हुए नजर आए. मुख्यमंत्री का भाषण खत्म होने के बाद अखिलेश यादव स्पष्टीकरण मांगने के लिए खड़े हुए तो उन्होंने कहा, ''नेता सदन ने बहुत लंबा भाषण दिया. बहुत सारी बातें उसमें आ गईं. इसके दौरान नेता सदन ने हमारे चाचा की बहुत चिंता की. अभी तक तो मेरे चाचा थे, लेकिन अब तो नेता सदन भी उन्हें चाचा कह रहे हैं.''

इसे भी पढ़ें:

UP Assembly: विधानसभा में CM योगी ने बताया यूपी चुनाव में BJP की जीत का राज, जानिए- क्या कहा?

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात पशु तस्कर, कई बार पुलिस वालों पर गाड़ी चढ़ाने की भी कर चुका है कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget