एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2022: श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बने NDRF के जवान, जानें कैसे कर रहे तीर्थियात्रियों की मदद?

Kedarnath Yatra: केदारनाथ में श्रद्धालुओं के लिए एनडीआरएफ के जवान देवदूत की भूमिका में नजर आ रहे हैं. वे कठिन से कठिन परिस्थितियों में श्रद्धालुओं की मदद कर रहे हैं.

Char Dham Yatra: केदारनाथ यात्रा पर आ रहे यात्रियों के लिए एनडीआरएफ के जवान देवदूत की भूमिका में नजर आ रहे हैं. जवान जहां बुजुर्ग यात्रियों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं, वहीं यात्रियों को यहां की विकट परिस्थितियों के प्रति भी सजग रहने की अपील कर रहे हैं. ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो सके. इसके अलावा पीआरडी व होमगार्ड के जवान भी तीर्थयात्रियों की हर संभव मदद में जुटे हुए हैं. पैदल मार्ग पर तीर्थयात्रियों के पैर फिसलने के बाद खाई में गिरने की सूचना मिलते ही शीघ्रता से रेस्क्यू कार्य कर रहे हैं.

बीमार लोगों की कर रहे मदद

केदारनाथ यात्रा पड़ावों पर जनपद पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स और एनडीआरएफ के जवान अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं. सहायक सेनानायक एनडीआरएफ अजय पन्त के नेतृत्व में यह टीम कार्य कर रही है. यात्रा पड़ाव लिनचोली के पास गुरुवार को एक 81 वर्षीय महिला जो कि लो ब्लड प्रेशर और हाइपोथर्मिया के कारण परेशान थी. उसका रेस्क्यू कर एनडीआरएफ टीम ने डीडीआरएफ और उसके परिजनों के सुपुर्द किया.

बच्चे को इमरजेंसी में पहुंचाया मेडिकल रिलीफ सेंटर 

एसडीआरएफ के सहयोग से एक व्यक्ति को इमरजेंसी में हेलीपैड तक ले जाया गया. केदारनाथ धाम यात्रा पर आए एक जोड़ा, जिनका छोटा बच्चा अचानक बुखार से तपने वे काफी परेशान थे. एनडीआरएफ टीम ने बच्चे को प्राथमिक उपचार देकर नजदीकी मेडिकल रिलीफ सेंटर पर ले गए, जहां पर बालक को स्वास्थ्य लाभ मिलने पर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया. चारधाम यात्रा पर आए एक यात्री का बैग छानी कैंप के पास छूट गया.

यात्रा मार्ग पर तैनात टीम ने बैग को चौकी प्रभारी लिनचोली के सुपुर्द किया, जिस पर पुलिस ने अनाउंसमेंट से बैग को संबंधित यात्री तक पहुंचाया. इसके अलावा यात्रा मार्ग पर चलने वाले श्रद्धालुओं को यहां की परिस्थितियों के अनुरूप आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ ही उन्हें सहारा देकर मदद पहुंचाई जा रही है, जिसका श्रद्धालु भी आभार प्रकट कर रहे हैं.

खाई में गिरी महिला को सकुशल निकाला

वहीं दूसरी ओर पीआरडी एवं होमगार्ड के जवान भी तीर्थयात्रियों की हर संभव मदद में जुटे हुए हैं. रेस्क्यू कार्यो में पुलिस के साथ कंधे से कंधा होमगार्ड एवं पीआरडी के जवान तत्परता से कार्य कर रहे हैं. पुलिस चौकी जंगल चट्टी के समीप गुरुवार को एक वृद्ध महिला रेलिंग का सहारा लेने पर बैलेंस न बना पाने के कारण नीचे खाई में जा गिरी.

इस पर जंगल चट्टी ड्यूटी में नियुक्त पुलिस जवान प्रवीण नौडियाल एवं होमगार्ड के केशर सिंह रावत के नेतृत्व में पीआरडी व डीडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू कर महिला को खाई से सकुशल निकाला. महिला को प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद गन्तव्य के लिए रवाना किया गया.

इसे भी पढ़ें:

Azamgarh में चला बुलडोजर, सड़क के किनारे से हटाया गया अतिक्रमण, अधिकारियों ने कही बड़ी बात 

Greater Noida News: सावधान! क्या आप भी खा रहे हैं नकली नमक? ग्रेटर नोएडा में नकली नमक बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
Sonbhadra News: दर्शन करने निकले दंपत्ति के शव 100 फीट गहरी खाई में मिले, 6 मई को हुई थी शादी
सोनभद्र: दर्शन करने निकले दंपत्ति के शव 100 फीट गहरी खाई में मिले, 6 मई को हुई थी शादी
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget