एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2022: चार धामों के बाद अब जल्द होंगे तृतीय केदार के दर्शन, जानें कब खुलेंगे तुंगनाथ के कपाट?

Char Dham Yatra: उत्तराखंड में भगवान तुंगनाथ की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ से तुंगनाथ धाम के लिये रवाना हो चुकी है. जानें कब होंगे भगवान तुंगनाथ के दर्शन?

Uttarakhand News: उत्तराखंड के चार धामों के बाद अब पंच केदारों के कपाट खोलने की तैयारियां भी शुरू हो गई है. पंच केदारों में से तृतीय केदार के रूप में विख्यात भगवान तुंगनाथ की डोली भी आज अपने शीतकालीन गददीस्थल तुंगनाथ मंदिर मक्कूमठ से तुंगनाथ धाम के लिये रवाना हो गई है. मंगलवार और बुधवार को भगवान तुंगनाथ की पैदल यात्रा मक्कूमठ गांव के निकट स्थित भूतनाथ मंदिर में रहेगी और पांच मई को चोपता पहुंचेगी.

जानें कब खुलेंगे भगवान तुंगनाथ के कपाट?

छह मई की सुबह डोली के तुंगनाथ पहुंचने पर 11 बजे के करीब तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट खोल दिये जाएंगे. उत्तराखंड के पंच केदारों में से तृतीय केदार तुंगनाथ हैं. इस बार भगवान तुंगनाथ के कपाट छह मई को खोले जा रहे हैं. तुंगनाथ मंदिर के कपाट खोलने की प्रक्रिया भी विधिवत शुरू हो गई है.

मंगलवार को भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गददीस्थल तुंगनाथ मंदिर मक्कूमठ में विधिवत पूजा के बाद भगवान तुंगनाथ की डोली ने धाम के लिये प्रस्थान किया. इस दौरान भगवान तुंगनाथ की डोली ने जगह-जगह भक्तों को आशीष दिया. आज और कल भगवान तुंगनाथ की डोली भूतनाथ मंदिर में रहेगी. 

यहां भक्त भगवान तुंगनाथ को अनेक प्रकार के पकवानों को भोग लगाएंगे. पांच मई को तुंगनाथ की डोली पर्यटक स्थल चोपता पहुंचेगी. जिसके बाद छह मई सुबह डोली तुंगनाथ धाम के लिये प्रस्थान करेगी. डोली के धाम पहुंचने पर भगवान तुंगनाथ के कपाट भी ग्रीष्मकाल के छह माह के लिये खोल दिये जाएंगे.

भगवान तुंगनाथ का मंदिर अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित शिव मंदिर है. यहां पर भगवान शिव की भुजाओं की पूजा होती है. तुंगनाथ धार्मिक स्थल होने के साथ-साथ पर्यटक स्थल भी है.

शीतकाल में कपाट बंद होने के बाद यहां भारी संख्या में भक्त व पर्यटक पहुंचते हैं और यहां होने वाली बर्फबारी का आनंद लेते हैं. तुंगनाथ की पैदल यात्रा मिनी स्वीजरलैंड के रूप में विख्यात पर्यटक स्थल चोपता से शुरू होती है. चोपता से तुगंनाथ धाम की दूरी मात्र साढ़े तीन किमी है. 

इसे भी पढ़ें:

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

Eid Mubarak 2022: ईद पर Shamli में दिखा अलग नजारा, ईदगाह के बाहर मुस्लिमों को हिन्दुओं ने गले लगकर दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget