एक्सप्लोरर

UP Politics: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने रचा 'चक्रव्यूह', एमपी चुनाव से पहले बीजेपी को घेरने की तैयारी

MP Assembly Election: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) 'संविधान बचाओ, देश बचाओ' यात्रा निकालने जा रहे हैं. आजाद समाज पार्टी ने शिवराज सरकार को घेरने का प्लान बना लिया है.

Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad: भीम आर्मी चीफ और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद 'संविधान बचाओ, देश बचाओ यात्रा' से मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने जा रहे हैं. मध्यप्रदेश में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कायकर्ता चंद्रशेखर आजाद के कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए हैं. बेरोजगारी, दलित, आदिवासी उत्पीड़न, अत्याचार, पेपर लीक सहित कई मुद्दों पर शिवराज सरकार के खिलाफ चंद्रशेखर आजाद चक्रव्यूह रचने की तैयारी में हैं. कमजोर वर्ग की आवाज को बुलंद कर चंद्रशेखर सीएम शिवराज चौहान के खिलाफ बेहद आक्रामक नजर आएंगे. चंद्रशेखर आजाद का प्लान सफल रहने पर शिवराज चौहान की सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं. चंद्रशेखर आजाद बाबा साहब भीमराव अंबेडकर (Babasaheb Bhimrao Ambedkar) की जन्मस्थली महू से 19 सितंबर को 'संविधान बचाओ, देश बचाओ यात्रा' की शुरुआत करेंगे.

विधानसभा चुनाव से पहले जानिए चंद्रशेखर आजाद का प्लान

यात्रा के सहारे चंद्रशेखर आजाद सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव की तैयारी करेंगे. मध्यप्रदेश की 230 सीटों को टारगेट करते हुए 'संविधान बचाओ, देश बचाओ यात्रा' कई चरण में निकाली जाएगी. पहला चरण 19 से 23 सितंबर तक चलेगा. यात्रा पांच जिलों की 25 से ज्यादा विधानसभा को कवर करते हुए जिला रतलाम के जावरा में संपन्न होगी. जावरा से चंद्रशेखर आजाद फिर राजस्थान के चुनावी सफर पर निकल जाएंगे.

उनका कहना है कि आजादी के 75 साल बाद भी राजस्थान में दलितों, पिछड़ों, गरीबों और मजदूरों को सम्मान नहीं है. संविधान बचाओ, देश बचाओ यात्रा पर निकले चंद्रशेखर आजाद कार्यकर्ताओं और जनता से मुलाकात कर समस्याओं को जानेंगे. ग्रामीण इलाकों में चंद्रशेखर पड़ाव के दौरान संगठन और समितियों की बैठक करेंगे. यात्रा मार्ग पर दीवारों को पार्टी के झंडे, बैनर और पोस्टरों से सजाया जाएगा. रात्रि प्रवास के दौरान स्थानीय मुद्दों को गंभीरतापूर्वक समझेंगे.

MP, यूपी और राजस्थान में संविधान बचाओ, देश बचाव यात्रा

मध्यप्रदेश में दलितों, आदिवासी, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, बेरोजगारी, पेपर लीक मामला, घोटाले जैसे मुद्दों को आजाद समाज पार्टी प्रमुखता से उठाएगी. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कच्चे मकानों का डाटा, जमीन से वंचित लोगों की लिस्ट, महिला उत्पीड़न और बेरोजगारों का आंकड़ा इकट्ठा किया है. आंकड़ों के सहारे सीएम शिवराज चौहान की घेराबंदी की जाएगी. घोषणा पत्र में भी समस्याओं को रखने की तैयारी है. घोषणा पत्र पार्टी का एफिडेविट होगा.

आजाद समाज पार्टी मेहनती, ईमानदार, उच्च शिक्षित बेटे-बेटियों को प्रत्याशी बनाएगी. चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि धनबल और बाहुबल के मैदान में मुकाबला ईमानदार प्रत्याशी से होगा. हर विधानसभा से चुनाव लड़नेवाले इच्छुक लोगों का बायोडाटा भी आना शुरू हो गया. जल्द 230 विधानसभा सीटों पर आसपा प्रत्याशी की तस्वीर साफ हो जाएगी. बता दें कि यूपी में राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल पार्टी से आसपा का गठबंधन है.

चंद्रशेखर आजाद की संविधान बचाओ, देश बचाव यात्रा 9 अक्टूबर को नगीना लोकसभा क्षेत्र के धामपुर से शुरू होगी. यात्रा पर निकलने से पहले चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जनता से किए वादों का पर्दाफाश करेंगे. कमजोर वर्ग की समस्याओं के समाधान से मुंह मोड़ लिया जाता है. ऐसा लगता है कमजोर की जिंदगी के कोई मायने नहीं हैं. रेप, हत्या, अपमान से कमजोर तबका घुट घुटकर जी रहा है और सत्ता का संरक्षण पाए हुए लोग कमजोर वर्ग का हक छीन रहे हैं. यही कमजोर वर्ग इस बार शिवराज सरकार को उखाड़ फेंकेगा. 

Uttarakhand News: सीएम हिमंत बिस्‍व सरमा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, राहुल गांधी पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget