एक्सप्लोरर

चंद्रशेखर आजाद का एलान- मानसून सत्र में यूपी विधानसभा का घेराव करेगी आजाद समाज पार्टी

आजाद ने कहा कि अब उनकी पार्टी मानसून सत्र में विधानसभा का घेराव करेगी. उन्होंने सरकार पर दलितों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार में जनता को बेवकूफ बनाया.

लखनऊ: भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने केंद्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने समतामूलक भारत के निर्माण के उद्देश्य से एक से 21 जुलाई तक बहुजन साइकिल यात्रा निकाली. उन्होंने कहा कि अब उनकी पार्टी मानसून सत्र में विधानसभा का घेराव करेगी.

प्रेस क्‍लब में पत्रकारों से बातचीत में आजाद ने कहा कि उनकी पार्टी ने बहुजन साइकिल यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जनता को जागरुक किया. उन्होंने बीजेपी सरकार पर आरक्षण नीति के अनादर का आरोप लगाते हुए ऐलान किया कि उनकी पार्टी मानसून सत्र में विधानसभा का घेराव करेगी.

आजाद ने भाजपा सरकार पर धांधली का आरोप लगाया

आजाद ने सरकार पर दलितों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार में जनता को बेवकूफ बनाया, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के कुछ मंत्री बनाकर अपनी नाकामी को छुपाने का प्रयास किया. उन्होंने आजमगढ़ जिले में एक दलित नेता के साथ उत्पीड़न का जिक्र करते हुए दावा किया कि अगर भाजपा सरकार ने मांगें नहीं मानी तो आंदोलन किया जाएगा. आजाद ने हाल के जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में भाजपा सरकार पर धांधली का आरोप लगाया.

उल्लेखनीय है कि चंद्रशेखर आजाद दलितों के हितों के लिए पहले भीम आर्मी के जरिये संघर्ष कर रहे थे. पिछले साल उन्होंने आजाद समाज पार्टी के नाम से राजनीतिक दल का गठन किया और विधानसभा के उपचुनाव में बुलंदशहर में अपनी पार्टी का उम्मीदवार उतारा. हाल के कुछ सालों में वह उत्तर प्रदेश में दलित नेता के रूप में उभरे हैं.

ये भी पढ़ें-

उत्तराखंड: पहाड़ों में आफत की बारिश जारी, ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले अधिकांश मार्ग भूस्खलन से बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget