एक्सप्लोरर

नेमप्लेट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चंद्रशेखर आजाद ने दी प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

Chandrashekhar Azad News: नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद का बयान सामने आया है. उन्होंने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश स्वागत योग्य हैं.

Chandrashekhar Azad News: कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानदारों के नाम लिखने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है. कोर्ट ने कहा कि दुकानदारों को अपना नाम या पहचान उजागर करने की जरूरत नहीं है. सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश पर आजाद समाज पार्टी के मुखिया और नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद का बयान सामने आया है.

नगीना के सांसद ने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा "दुकानदारों को मालिकों के नाम लिखने वाले" मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के हिटलरी फरमान पर माननीय उच्चतम न्यायालय की रोक लगाना, संविधान के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव नही होगा के सिद्धांत को मजबूत करना है. संविधान की जीत हुई है. फैसले का हम स्वागत करते है. सांप्रदायिकता मुर्दाबाद, भाई चारा जिंदाबाद. 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बोले चंद्रशेखर आजाद
चंद्रशेखर आजाद ने इस दौरान यूपी तक से भी इस मुद्दे पर बात की और कहा कि हमें सुप्रीम कोर्ट से बहुत उम्मीदें है कि जब सत्ता तानाशाही पर उतर आएगी और संयोग प्रयोग में आ जाएगी तो हम सुप्रीम कोर्ट के पास जा सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने ये ऑर्डर इसलिए दिया क्योंकि आप गलत करने की कोशिश कर रहे थे. हमारे साथी सुप्रीम कोर्ट गए थे उन्हें बधाई कि उन्होंने जनहित के मुद्दे को उठाया. 

आसपा सांसद ने कहा कि हम तो सरकार की सदबुद्धि के लिए प्रार्थना भी करते रहते हैं लेकिन, पता नहीं हमारी प्रार्थना लखनऊ पहुँचती है या नहीं. जैसा सुना गया कि दुकानों से कई कर्मचारियों को निकाल दिया गया तो उनके परिवार का क्या होगा. उन्हें नया रोजगार कहां से मिल जाएगा. उनकी तमाम जरूरतों का क्या होगा. आप किसी का रोजगार छीन रहे हो तो आप उसे काम दो ना. आप क्या करना चाहते हैं. बस प्रयोग किया जा रहा है देश अब समझ गया है.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने ये कहा

वहीं राष्ट्रीय शोषित वंचित समाज पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रतिक्रिया दी और कहा, 'मा0 सर्वोच्च न्यायालय ने भा.ज.पा. शासित कुछ राज्यों द्वारा नेम प्लेट लगाये जाने के आदेश को रोक लगाकर संविधान व सांप्रदायिक सौहार्द की रक्षा की है. मा0 सर्वोच्च न्यायालय के इस निर्णय का मैं स्वागत करता हूं मैं तो पहले से ही कह रहा था कि भा.ज.पा सरकार का यह निर्णय असंवैधानिक है.

बता दें कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने पूरे यूपी में कांवड़ यात्रा मार्ग पड़ने वाली दुकानों पर नाम लिखने का आदेश दिया था. ताकि कांवड़ यात्रियों की शुचिता बनी रहे. यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी इसी तरह के आदेश जारी किए गए थे. जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है वहीं दोनों राज्यों की सरकारों को नोटिस भेजकर जवाब भी तलब किया है. कोर्ट ने कहा कि दुकानों पर नाम उजागर करने की जरूरत नहीं है. बस इतना बताया जाए कि खाना शाकाहारी है या मांसाहारी. 

सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश का चंद्रशेखर आज़ाद समेत तमाम विपक्षी दलों ने स्वागत किया है और इसे विपक्ष की जीत बता रहा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
अंकिता भंडारी केस: पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर को हाईकोर्ट से नहीं राहत, 10 अगस्त को अगली सुनवाई
अंकिता भंडारी केस: पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर को हाईकोर्ट से नहीं राहत, 10 अगस्त को अगली सुनवाई
Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget