एक्सप्लोरर

संसद में सबसे पहला कौन सा मुद्दा उठाएंगे चंद्रशेखर? नगीना सांसद ने खुद किया बड़ा खुलासा

UP News: नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद अब लोकसभा में मॉब लिंचिंग पर कानून बनाने का मुद्दा उठाएंगे. उन्होंने एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान छत्तीसगढ़ और अलीगढ़ के मामलों का भी जिक्र किया.

Chandra Shekhar News: देश की संसद में अब मॉब लिंचिंग पर कानून बनाने का मुद्दा उठेगा.आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद देश की संसद में कानून बनाने के लिए मुद्दा उठाएंगे.इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी भी कर ली है. देश में बढ़ती घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं. मॉब लिंचिंग की दो घटनाएं इस समय सुर्खियों में हैं. एबीपी लाइव से बातचीत में चंद्रशेखर आजाद ने कई बड़ी बातें कहीं है.

सांसद चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि सख्त कानून नहीं होने की वजह से ही मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं. यदि सख्त कानून होता तो इस तरह की घटनाएं ना होती. ये किसने भीड़ को अधिकार दे दिया कि किसी को पकड़ो और पीट पीटकर मार डालो. मॉब लिंचिंग करने वालों में कोई खौफ ही नजर नहीं आता. बस समूह में आना, घेरना और पीट पीट कर मार डालना. ये कौन सा इंसाफ है. एक के बाद एक घटना हो रही हैं और भीड़ के हाथों लोगों को मारने की प्रवृत्ति बढ़ रही है.

अलीगढ़ और छत्तीसगढ़ की मॉब लिंचिंग का किया जिक्र
मॉब लिंचिंग की दो घटनाओं का सांसद चंद्रशेखर आजाद ने जिक्र किया. इन दोनों घटनाओं को लेकर वो बेहद गुस्से में दिखे. उन्होंने कहा कि अलीगढ़ की घटना को देख लीजिए. मोहम्मद फरीद उर्फ औरंगजेब को भीड़ ने कैसे घेरकर पीटा और मार डाला. सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रही है.औरंगजेब को जानवरों की तरफ पीट पीटकर मार डाला गया. कहां का इंसाफ है ये, यूपी में कानून का कोई खौफ ही नहीं दिखता. छत्तीसगढ़ के रायपुर की घटना देख लीजिए, सहारनपुर के तीन लोगों को 7 जून को पशु ले जाते समय भीड़ ने घेर लिया. तीनों को पीट पीटकर मार डाला गया. दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और तीसरे ने 18 जून को दम तोड़ा था. 

'देश में भीड़ राज और गुंडाराज नहीं चलेगा'
सांसद चंद्रशेखर आजाद मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर बेहद गुस्से में हैं.उनका कहना है कि देश में भीड़राज और गुंडाराज नहीं चलेगा, बाबा साहब का संविधान चलता हैं यहां, सड़कों पर लोगों को खुलेआम मारा जा रहा है...हुक्मरान देखकर भी आंखे बंद करके बैठे हैं. अब ऐसे नहीं चलेगा, सिस्टम बदलना पड़ेगा. मैं मॉब लिंचिंग का मामला संसद में उठाऊंगा और सख्त कानून बनाने की मांग करूंगा.वक्त आ गया है कि देश को मॉब लिंचिंग पर सख्त कानून की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: UP News: लोहिया विवि शुरू करेगा LLB का 3 वर्षीय पाठ्यक्रम, 13 जुलाई को यहां मनाया जाएगा दीक्षांत समारोह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget