एक्सप्लोरर

क्या प्रधानमंत्री बनेंगे चंद्रशेखर आजाद? नगीना सांसद ने कर दिया बड़ा दावा

Chandrashekhar Azad Interview: चंद्रशेखर ने कहा, आने वाले छह महीनों में उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव आएगा और आने वाले डेढ़ साल में देश की राजनीति में बदलाव देखने को मिलेगा.

Chandrashekhar Azad News: नगीना लोकसभा चुनाव में जीत के बाद आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद बहुजन समाज के बड़े नेता बनकर उभरे हैं और अब उन्होंने अपनी पार्टी को और बड़ा बनाने की रणनीति तैयार की है. न्यूज़ एजेंसी एएनआईए के पॉडकास्ट में उन्होंने कई अहम मुद्दों और पार्टी की तैयारी को लेकर बात की. इस दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वो प्रधानमंत्री बनेंगे इस पर भी उन्होंने बड़ा दावा कर दिया. 

चंद्रशेखर आजाद से जब ये सवाल किया गया कि बहुजन समाज की बेहतरी के लिए पीएम मोदी या राहुल गांधी में से कौन हो सकता है तो उन्होंने सीधा अपना नाम लिया और कहा- चंद्रशेखर आजाद.. नगीना सांसद ने कहा कि आप अभी मेरी बात को कम आंक रही हैं लेकिन, जो लोग जमीन पर नहीं जाते उन्हें नहीं पता कि वहां पर क्या चल रहा है. जमीन पर हालात बदल रहे हैं. वंचित लोग ईमानदार आदमी को चाहते हैं, जो उनकी लड़ाई लड़े, घर में न बैठे.

प्रधानमंत्री बनने पर किया बड़ा दावा
चंद्रशेखर ने कहा, आने वाले छह महीनों में उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव आएगा और आने वाले डेढ़ साल में देश की राजनीति में बदलाव देखने को मिलेगा. उन्होंने दावा किया कि आने वाले हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव देखिएगा, हम वहां भी लड़ेंगे. तब उनसे पूछा गया कि क्या वो प्रधानमंत्री बनेंगे तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मैं तो एक कार्यकर्ता हूँ और कार्यकर्ता बना रहना चाहता हूं. मैं कोई घमंड नहीं पालना चाहता और मेरा ऐसा कोई सपना नहीं है कि में किसी कुर्सी पर बैठूं.' 

उन्होंन कहा कि अपने लोगों को मजबूत करने के लिए लड़ रहा हूं. "मेरी जगह कोई भी बैठे, लेकिन उस विचारधारा से और उन लोगों के लिए समर्पित होना चाहिए जिन्होंने उन्हें वोट दिया है. जब किसी मॉब लिंचिग होती है उन्होंने दाड़ी या टोपी पकड़कर मारा जाता है, जब जुल्म होता है लोग चाहते है कि कोई उनकी आवाज उठाएगा. मैं उस विश्वास को और मजबूत करूंगा. 

उन्होंने कहा कि आज कोई भी खड़ा होकर कहता है भगा देंगे..पाकिस्तान भेज देंगे. किसकी इतनी हैसियत है कि निकाल देंगे. हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे. अगर कोई किसी गरीब को सताएगा हम लड़ेंगे. चाहे वहां किसी भी राजनीति दल की सरकार हो. 

यूपी ही नहीं इन राज्यों में भी बीजेपी-कांग्रेस की मुश्किल बढ़ाएंगे चंद्रशेखर आजाद! ले लिया बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget