एक्सप्लोरर

Bakrid 2023: यूपी में बकरीद पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, CCTV और ड्रोन कैमरों से रहेगी नजर, जानें कैसी है तैयारी

Eid al-Adha 2023 in UP: कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि बकरीद पर शांति बनाने रखने की तैयारी पूरी कर ली गई है. संवेदनशील जगहों को चिह्नित कर पैनी नजर रखी जा रही है.

UP News: उत्तर प्रदेश में ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी तगड़ी की गई है. नमाज स्थलों के आस-पास और संवेदनशील स्थानों पर हाई रिजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी उपद्रवी तत्वों पर निगरानी रखी जाएगी. पुलिस मुख्यालय स्तर से पीएसी की 238, एसडीआरएफ की 3, सीएपीएफ की 7 कंपनियों की तैनाती की गई है. बॉडी वार्न कैमरों से लैस जवान चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे. त्योहार को शांतिपूर्व संपन्न कराने के लिए सादे लिबास में महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती रहेगी. कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि असमाजिक तत्वों से निपटने के लिए 7,570 अंडर ट्रेनिंग उपनिरीक्षकों को तैनात किया गया है. सभी जनपदों में क्यूआरटी टीमों को दंगा नियंत्रण उपकरणों, लाठी, हेलमेट, बाडी प्रोटेक्टर, केन शील्ड, टियर गैस गन, एंटी रायट गन, वाटर कैनन और वज्र वाहन के साथ चिह्नित जगहों पर फ्लैग मार्च कराया जा रहा है.

बकरीद को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा की तैयारी पूरी

अफवाहों से निपटने की भी खास तैयारी की गई है. सूचना तंत्र और सोशल मीडिया सेल को सक्रिय रहने की हिदायत दी गई है. अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर सतर्कता बरती जा रही है. उत्तर प्रदेश 112 के 4,800 दोपहिया-चारपहिया पीआरवी वाहनों से सघन पेट्रोलिंग कराई जा रही है. आकस्मिक परिस्थिति, दंगा और बलवा से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने को कहा गया है.

पीएसी, एसडीआरएफ और सीएपीएफ की कंपनियों की तैनाती

पत्थरबाजों पर काबू पाने के लिए दंगा नियंत्रण का अभ्यास मुकम्मल हो गया है. भीड़ को तितर-बितर, फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी की बौछार, लाठी चार्ज करने, आंसू गैस के गोले छोड़ने का जवानों को गुर सिखाया गया. एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के संबंध में भी सुरक्षा में तैनात जवानों को जानकारी दी गई. कल 29 जून को प्रदेश की मस्जिदों और ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी. नमाज के बाद अगले तीन दिनों तक मुसलमान कुर्बानी करेंगे.  

Eid-al-Adha 2023: बद्रीनाथ धाम में बकरीद की नमाज नहीं होगी अदा, पंडा समाज की मांग के बाद बनी सहमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर संकट! अब 38 इमारतें गिराने के आदेश के खिलाफ सपा का बड़ा अभियान
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर संकट! अब 38 इमारतें गिराने के आदेश के खिलाफ सपा का बड़ा अभियान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने टिन्नू और मनीष की 39 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड दी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने टिन्नू और मनीष की 39 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड दी
UP में IPS अधिकारियों के तबादले, रामपुर और ललितपुर समेत कई जिलों में पुलिस कप्तान बदले
UP में IPS अधिकारियों के तबादले, रामपुर और ललितपुर समेत कई जिलों में पुलिस कप्तान बदले
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget