एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: यूपी के इन 12 नेताओं का रिकॉर्ड तोड़ पाना है असंभव, चंद्रशेखर से लेकर पीएम मोदी तक का लिस्ट में है नाम

UP Lok Sabha Election 2024 News: यूपी की सियासत केंद्र की सत्ता के लिए बेहद अहम मानी जाती है. पूर्वांचल में ही 2019 के लोकसभा चुनाव में सबसे कम अंतर से जीत और रिकॉर्ड मतो से जीत यूपी से ही मिली थी.

UP Lok Sabha Election 2024: केंद्र की सत्ता के लिए यूपी की सियासत बेहद अहम मानी जाती है. उत्तर प्रदेश ने देश को सर्वाधिक प्रधानमंत्री दिया है. कहा भी जाता है कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर गुजरता है और उसमें पूर्वांचल का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है. पूर्वांचल की तकरीबन 12 सीटों पर अनेक नेताओं ने ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए हैं जो स्पष्ट इशारा करते हैं की लोकसभा चुनाव में जनता जनार्दन का उन्हें भरपूर समर्थन मिला है. सबसे कम अंतर से जीत हासिल करने का रिकॉर्ड पूर्वांचल में देखा जाए तो 2019 लोकसभा चुनाव में ही पूर्वांचल की चर्चित मछलीशहर लोकसभा सीट से बीएसपी के त्रिभुवन राम की मात्र 181 वोट से हार हुई थी, उनके सामने बीजेपी के बीपी सरोज थे.

वहीं पूर्वांचल के 12 सीट के चुनावी परिणाम पर नजर डालें तो अब तक के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने सर्वाधिक वोटो से जीत हासिल की है. 2019 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने 63 फ़ीसदी से अधिक वोट प्राप्त करते हुए 4,79,505 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी. वहीं दूसरी तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2019 में ही बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ को आजमगढ़ की सीट पर 2,59, 874 वोटो से हराकर पूर्वांचल की दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की थी. तीसरे नंबर पर अपना दल की अनुप्रिया पटेल रही जिन्होंने 2,32,008 वोटो से 2019 लोकसभा चुनाव में मिर्जापुर सीट से जीत हासिल की थी.

8 बार सर्वाधिक सांसद रहने का रिकॉर्ड 
पूर्वांचल से सर्वाधिक बार निर्वाचित होने वाले सांसदों की सूची पर नजर डालें तो बलिया की धरती के रहने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर 1977 से 1991 तक के बीच में बलिया से रिकॉर्ड 8 बार सांसद निर्वाचित हुए हैं. इसके अलावा बलिया के चंद्रशेखर ने सीधे सांसद से प्रधानमंत्री बनने तक का सफर तय किया है. लालगंज से रामधन 6 बार, आजमगढ़ से रमाकांत यादव, चंद्रजीत यादव 4-4 बार, घोसी से कल्पनाथ राय 4 बार जबकि अब तक वाराणसी से सर्वाधिक रघुनाथ सिंह 3 और शंकर प्रसाद जायसवाल ने भी 3 बार लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है.

ये भी पढ़ें: Aligarh News: यमुना नदी में नहाने वक्त तेज बहाव में फंसे 5 मासूम, एक की डूबने से मौत, तलाश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget