एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: चमोली के THDC सुरंग में दो लोको ट्रेनों की टक्कर, 60 मजदूर घायल

Chamoli THDC Tunnel: चमोली में विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की सुरंग में दो लोको ट्रेनें टकराने से 60 मजदूर घायल हो गए. दुर्घटना शिफ्ट परिवर्तन के दौरान हुई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

चमोली जिले में सोमवार (30 दिसंबर) की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. टीएचडीसी की विष्णुगाड–पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग के भीतर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं. इस दुर्घटना में करीब 60 मजदूर और कर्मचारी घायल हो गए, जिससे सुरंग के भीतर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. हादसा रात करीब 9.30 बजे के आसपास हुआ.

जानकारी के अनुसार, अलकनंदा नदी पर 444 मेगावाट क्षमता की विष्णुगाड–पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा है. परियोजना के तहत लगभग 13 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाई जा रही है, जिसमें टनल बोरिंग मशीन (TBM) के माध्यम से खुदाई का कार्य किया जा रहा है. सुरंग के भीतर भारी मशीनें और लोको ट्रेनें लगाई गई हैं, जिनका उपयोग मजदूरों और कर्मचारियों को कार्यस्थल तक पहुंचाने के लिए किया जाता है.

टनल में हुए हादसे के बाद तुरंत रोका गया काम

बताया जा रहा है कि शिफ्ट परिवर्तन के दौरान मजदूरों को लाने और ले जाने में लगी दो लोको ट्रेनें अचानक आपस में टकरा गईं. उस समय सुरंग के भीतर 100 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी और मजदूर मौजूद थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई मजदूर घायल होकर नीचे गिर पड़े. हादसे के तुरंत बाद सुरंग के अंदर काम रोक दिया गया.

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना. उन्होंने चिकित्सकों को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुल 60 लोग घायल हुए हैं.

सभी घायल मजदूरों की हालत स्थिर

उन्होंने बताया कि इनमें से 42 घायलों का उपचार जिला अस्पताल गोपेश्वर में किया जा रहा है, जबकि 17 घायल मजदूरों को विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में भर्ती कराया गया है. कुछ अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है. सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

हादसे के बाद परियोजना प्रबंधन और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर तकनीकी चूक या आपसी समन्वय की कमी को हादसे का कारण माना जा रहा है. प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट कर लिखा, "चमोली जनपद के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टीएचडीसी विष्णुगाड़ - पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीबीएम साइट पर हुई दुर्घटना के संबंध में जिलाधिकारी चमोली से निरंतर संपर्क में हूं. सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सालयों में रेफर करने के निर्देश दिए हैं. ईश्वर से सभी घायल श्रमिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं."

भारतीय रेलवे से जुड़ा हादसा नहीं 

स्पष्ट रूप से बता दें कि चमोली में हुए लोको ट्रेन हादसे का संबंध भारतीय रेलवे से नहीं है. ये ट्रेनें इंडियन रेलवे नहीं चलाता. यह स्पष्ट किया जाता है कि चमोली उत्तराखंड में हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट सुरंग के निर्माण के दौरान एक लोकल स्तर पर ट्रांसपोर्टेशन अरेंजमेंट में प्रयोग की जा रही ट्रॉली से सम्बंधित घटना घटित हुई. इस घटना का भारतीय रेलवे से कोई संबंध नहीं है. यह प्रोजेक्ट टीम द्वारा लोकल स्तर पर प्रयोग की जा रही परिवहन व्यवस्था है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा वालों के लिए बड़ी खबर, बनेंगे पांच नए स्टेशन, इन दो रूट्स पर ऑपरेशनल होगी मेट्रो
नोएडा वालों के लिए बड़ी खबर, बनेंगे पांच नए स्टेशन, इन दो रूट्स पर ऑपरेशनल होगी मेट्रो
उत्तराखंड कांग्रेस में गुटबाजी तेज, हरक सिंह रावत के बयान से मचा घमासान; हरीश धामी का बड़ा हमला
उत्तराखंड कांग्रेस में गुटबाजी तेज, हरक सिंह रावत के बयान से मचा घमासान; हरीश धामी का बड़ा हमला
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक ऐलान की तारीख से ही मान्य, मुस्लिम महिलाओं को राहत
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक ऐलान की तारीख से ही मान्य, मुस्लिम महिलाओं को राहत
उत्तराखंड की नई आबकारी नीति से रिकॉर्ड कमाई, 4570 करोड़ पार; 210 करोड़ की बढ़ोतरी
उत्तराखंड की नई आबकारी नीति से रिकॉर्ड कमाई, 4570 करोड़ पार; 210 करोड़ की बढ़ोतरी

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
SP केके विश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की शादी में पहुंचे सपा विधायकों को 'समझाएंगे' अखिलेश यादव? कहा- नहीं जाना चाहिए था
SP केके विश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की शादी में पहुंचे सपा विधायकों को 'समझाएंगे' अखिलेश यादव? कहा- नहीं जाना चाहिए था
US Israel Iran War Live: होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले भारतीय जहाजों से ईरान वसूलेगा टैक्स? MEA ने दिया जवाब
होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले भारतीय जहाजों से ईरान वसूलेगा टैक्स? MEA ने दिया जवाब
हनी सिंह-बादशाह को दिल्ली हाईकोर्ट से फटकार, 26 साल पुराने गाने 'वॉल्यूम 1' को हटाने के आदेश
हनी सिंह-बादशाह को दिल्ली हाईकोर्ट से फटकार, 26 साल पुराने गाने 'वॉल्यूम 1' को हटाने के आदेश
क्या IPL में होगी नई टीम की एंट्री? BCCI के बड़े अधिकारी ने दिया चौंकाने वाला अपडेट
क्या IPL में होगी नई टीम की एंट्री? BCCI के बड़े अधिकारी ने दिया चौंकाने वाला अपडेट
Explained: NATO से बाहर क्यों नहीं निकल सकता अमेरिका? जानें ट्रंप की 'खोखली' धमकियों का सच
NATO से बाहर क्यों नहीं निकल सकता अमेरिका? जानें ट्रंप की 'खोखली' धमकियों का सच
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Colorful Vegetables Farming: कम वक्त में ज्यादा मुनाफा चाहिए तो करें इस रंगीन सब्जी की खेती, लगातार बढ़ रही इसकी डिमांड
कम वक्त में ज्यादा मुनाफा चाहिए तो करें इस रंगीन सब्जी की खेती, लगातार बढ़ रही इसकी डिमांड
Embed widget