एक्सप्लोरर

UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम

उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने के लिए UPTET और Super TET दोनों ही जरूरी पड़ाव हैं. लेकिन दोनों का रोल अलग-अलग है. अगर आप भी कन्फ्यूज हैं, तो यहां पूरी जानकारी पढ़िए.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • UPTET शिक्षक भर्ती का 'एंट्री पास' है, जिसे पास करना अनिवार्य है.
  • Super TET नौकरी दिलाने वाली परीक्षा है, जो चयन प्रक्रिया का मुख्य आधार है.
  • UPTET पास के बाद ही Super TET में बैठने की अनुमति मिलती है.
  • दोनों परीक्षाओं को पास कर अच्छे अंक लाने पर सरकारी शिक्षक बनते हैं.

आजकल बहुत से स्टूडेंट्स और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा यह सोचकर कन्फ्यूज रहते हैं कि UPTET और Super TET में क्या फर्क है और आखिर कौन सा एग्जाम ज्यादा जरूरी है.कई बार लोग यह मान लेते हैं कि UPTET पास करते ही सरकारी नौकरी मिल जाएगी, जबकि असल सच्चाई इससे थोड़ी अलग है. अगर आप भी उत्तर प्रदेश में टीचर बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. यहां हम आपको पूरे प्रोसेस को समझाने जा रहे हैं, ताकि आपका कन्फ्यूजन हमेशा के लिए खत्म हो जाए.

UPTET क्या है?
सबसे पहले बात करते हैं UPTET की UPTET यानी Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test एक ऐसा एग्जाम है, जो यह तय करता है कि आप टीचर बनने के लायक हैं या नहीं. इसे आप एक तरह का “एंट्री पास” मान सकते हैं. जैसे किसी बड़ी जगह पर जाने के लिए पहले गेट पास चाहिए होता है, वैसे ही सरकारी स्कूल में टीचर बनने के लिए UPTET पास करना जरूरी होता है. अगर आपने UPTET पास नहीं किया है, तो आप शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन ही नहीं कर सकते. इस एग्जाम को पास करने के बाद आपको एक सर्टिफिकेट मिलता है, जो अब लाइफटाइम के लिए मान्य होता है.यानि एक बार पास कर लिया, तो बार-बार देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यही वजह है कि यह पहला और बेहद जरूरी स्टेप माना जाता है.

Super TET क्या है?
अब बात आती है Super TET की, जो असली गेम चेंजर होता है. Super TET दरअसल वह परीक्षा है, जिसके जरिए सरकारी स्कूलों में टीचरों की भर्ती की जाती है. यानी यही वो एग्जाम है जो आपको नौकरी दिलाता है. UPTET पास करने के बाद ही आप Super TET में बैठ सकते हैं. इसमें जो नंबर आते हैं, उसी के आधार पर मेरिट लिस्ट बनती है और उसी से तय होता है कि आपको नौकरी मिलेगी या नहीं. इसलिए इसे आप “फाइनल सिलेक्शन एग्जाम” भी कह सकते हैं.

यह भी पढ़ें - UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल

UPTET और Super TET में क्या है फर्क?

UPTET = योग्यता जांचने वाला एग्जाम
Super TET = नौकरी दिलाने वाला एग्जाम

UPTET आपको सिर्फ यह हक देता है कि आप भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकें. लेकिन नौकरी पाने के लिए Super TET पास करना जरूरी है. एक और बात ध्यान रखने वाली है कि Super TET का लेवल UPTET से थोड़ा कठिन होता है, क्योंकि इसमें कॉम्पिटिशन ज्यादा होता है और यहां सिर्फ पास होना काफी नहीं, बल्कि अच्छे नंबर लाना जरूरी होता है.

  • Teacher बनने का पूरा रास्ता
  • अगर आप सच में उत्तर प्रदेश में सरकारी टीचर बनना चाहते हैं, तो आपको एक तय रास्ता फॉलो करना होगा.
  • सबसे पहले आपको अपनी Graduation पूरी करनी होगी. इसके बाद B.Ed या D.El.Ed जैसी शिक्षक प्रशिक्षण डिग्री करनी होती है.
  • फिर आता है UPTET, जिसे पास करना जरूरी है. इसके बाद आप Super TET के लिए आवेदन कर सकते हैं.
  • Super TET में अच्छा स्कोर करने के बाद आपकी मेरिट बनती है और अगर आपका नाम उसमें आ जाता है, तो आप सरकारी शिक्षक बन जाते हैं.

सैलरी क्या मिलती है?
जब आप Super TET के जरिए चयनित हो जाते हैं, तो आपकी शुरुआती सैलरी करीब 39,000 रुपये से 45,000 रुपये के बीच होती है.इसके अलावा आपको कई सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं जैसे महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और मेडिकल सुविधाएं आदि भी मिलती हैं. यही वजह है कि सरकारी टीचर की नौकरी को सुरक्षित और सम्मानजनक माना जाता है.

यह भी पढ़ें -  CTET certificate validity: कब तक वैलिड रहेगा CTET सर्टिफिकेट, इससे कहां-कहां बन सकते हैं टीचर?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

रजनी उपाध्याय बीते करीब छह वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली रजनी ने आगरा विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. बचपन से ही पढ़ने-लिखने में गहरी रुचि थी और यही रुचि उन्हें मीडिया की दुनिया तक ले आई.

अपने छह साल के पत्रकारिता सफर में रजनी ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. उन्होंने न्यूज, एंटरटेनमेंट और एजुकेशन जैसे प्रमुख वर्टिकल्स में अपनी पहचान बनाई. हर विषय में गहराई से उतरना और तथ्यों के साथ-साथ भावनाओं को भी समझना, उनकी पत्रकारिता की खासियत रही है. उनके लिए पत्रकारिता सिर्फ खबरें लिखना नहीं, बल्कि समाज की धड़कन को शब्दों में ढालने की एक कला है.

रजनी का मानना है कि एक अच्छी स्टोरी सिर्फ हेडलाइन नहीं बनाती, बल्कि पाठकों के दिलों को छूती है. वर्तमान में वे एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां वे एजुकेशन और एग्रीकल्चर जैसे अहम सेक्टर्स को कवर कर रही हैं.

दोनों ही क्षेत्र समाज की बुनियादी जरूरतों से जुड़े हैं और रजनी इन्हें बेहद संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ संभालती हैं. खाली समय में रजनी को संगीत सुनना और किताबें पढ़ना पसंद है. ये न केवल उन्हें मानसिक सुकून देते हैं, बल्कि उनकी रचनात्मकता को भी ऊर्जा प्रदान करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU में हिंदी को प्राथमिकता, अब दो भाषाओं में तैयार होंगे जरूरी डॉक्यूमेंट्स; जानिए इसके फायदे और नुकसान 
DU में हिंदी को प्राथमिकता, अब दो भाषाओं में तैयार होंगे जरूरी डॉक्यूमेंट्स; जानिए इसके फायदे और नुकसान 
UTU Paper Leak: दिल्ली में प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में पेपर लीक, दो एग्जाम रद्द
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में पेपर लीक, दो एग्जाम रद्द
JSSC भर्ती परीक्षा में 75% अभ्यर्थी नहीं हुए शामिल, परीक्षा केंद्रों की दूरी और लेट एडमिट कार्ड पर उठे सवाल
JSSC भर्ती परीक्षा में 75% अभ्यर्थी नहीं हुए शामिल, परीक्षा केंद्रों की दूरी और लेट एडमिट कार्ड पर उठे सवाल
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget