एक्सप्लोरर

Chamoli Accident News: ट्रीटमेंट प्लांट हादसे में चमोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जल संस्थान के इंजीनियर समेत अब तक तीन गिरफ्तार

Chamoli Accident: बता दें कि अलकनंदा नदी किनारे स्थित नमामि गंगे (Namai Gange Project) के एसटीपी में बिजली का करंट उतर जाने से 16 लोगों की मौत हो गई थी और 11 अन्य घायल हो गए थे.

Uttarakhand News: चमोली (Chamoli) ट्रीटमेंट प्लांट हादसे ने देश को झकझोर कर रख दिया था. अब पुलिस ने घोर लापरवाही के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है. शनिवार को जल संस्थान के इंजीनियर हरदेवलाल आर्य समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बिजली विभाग के लाइनमैन महेंद्र सिंह, एसटीपी का संचालन कर रही संयुक्त उपक्रम कंपनी के स्थानीय सुपरवाइजर पवन चमोला और जल संस्थान के चमोली में कार्यरत इंजीनियर हरदेवलाल आर्य शामिल हैं.

चमोली ट्रीटमेंट प्लांट हादसे में अब तक तीन गिरफ्तार

बता दें कि अलकनंदा नदी किनारे स्थित नमामि गंगे (Namai Gange Project) के एसटीपी में बिजली का करंट उतर जाने से 16 लोगों की मौत हो गई थी और 11 अन्य घायल हो गए थे. पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. प्लांट संचालक कंपनी की लापरवाही समेत हादसे के प्रमुख कारणों पर फोकस किया जा रहा है. दर्दनाक हादसे की खबर से देश हिल गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना जताई थी. उन्होंने घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद दिए जाने का भरोसा दिया था.

नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर फैल गया था करंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना को दुखद बताते हुए मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि तुरंत देने के निर्देश दिए थे. नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर हुए दर्दनाक हादसे की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी फोन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ली थी. उन्होंने अमित शाह को स्थिति की जानकारी देते हुए बताया था कि घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय को भी घटना की पूरी जानकारी दी गई थी. भीषण हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  चमोली पहुंचकर पीड़ित परिजनों का हालचाल जाना था.

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget