एक्सप्लोरर

Chamba News: चंबा में मलबा हटाने के बाद यातायात सुचारु, सिरोबगड़ में लैंडस्लाइड जारी

Rudraprayag News: टिहरी में चंबा के पास ऋषीकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा गिरने से आवाजाही बंद हो गई थी जिसे अब सुचारु रूप से चालू कर दिया गया है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मॉनसून की बारिश जारी है जिससे नदी नाले उफान पर हैं, वहीं मलबा आने से सड़कें भी बाधित हो रही हैं. टिहरी में चंबा के पास ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा गिरने से बंद हो गया था जिसे अब सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है. उधर बदरीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ में भूस्खलन होने का सिलसिला जारी है. जिससे चारधाम यात्रा प्रभावित हो रही है.

बता दें कि ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग- 94 चंबा के पास प्लास्टर चौकी और कुंजापुरी-हिंडोलखाल के पास मलबा आने से रास्ता बंद हो गया था. यहां पर पहाड़ी से पत्थर और बोल्डर मार्ग गिर रहे हैं. हालांकि, अब हाईवे से मलबा हटा लिया गया है. अभी भी मौके पर जेसीबी मशीन तैनात है, जो मलबा को तत्काल हटाने का काम कर रही है.

सिरोबगड़ में बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी

बारिश होते ही ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरोबगड़ में भूस्खलन होने का सिलसिला जारी है. यहां पर पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिर रहे हैं. जिस कारण आवाजाही करना खतरे से खाली नहीं है. हाईवे के बंद होने से चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के साथ ही स्थानीय जनता को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यहां यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है और हाईवे खुलने के बाद ही आवाजाही करवाई जा रही है.

बदरी-केदार और हेमकुंड साहिब के यात्रियों को दिक्कत

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग से 15 किमी की दूरी पर स्थित सिरोबगड़ डेंजर जोन नासूर बन गया है. बारिश होते ही सिरोबगड़ की पहाड़ी से मलबा गिर रहा है. जिस कारण घंटों तक आवाजाही प्रभावित हो रही है. बदरी-केदार और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने वाले भक्तों के साथ ही चमोली व रुद्रप्रयाग की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

बोल्डरों की चपेट में आने से यहां पर कई लोगों की मौत

सिरोबगड़ डेंजर जोन की समस्या आज से नहीं बल्कि पिछले कई सालों से है. हर साल बरसात सीजन के दो महीने यहां पर यही स्थिति बनी रहती है. यहां पर पहाड़ी से काफी तेज गति में बोल्डर गिरते रहते हैं. बोल्डरों की चपेट में आने से यहां पर कई लोगों की मौत भी हो चुकी हैं. फिलहाल, यहां पर पुलिस ने यात्रियों और स्थानीय जनता की सुरक्षा के लिए हाईवे के दोनों छोरों पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है. हाईवे पर भूस्खलन होते ही यातायात रुकवाया जा रहा है और भूस्खलन बंद होने के बाद आवाजाही शुरू की जा रही है.

रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा

रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा कि बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर कई डेंजर जोन हैं. ऐसे डेंजर जोनों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. पहाड़ी से भूस्खलन होने पर यातायात रोका जा रहा है. स्थिति सामान्य होने पर ही आवाजाही करवाई जा रही है. एनएच विभाग को सुझाव भी दिए गए हैं कि किस प्रकार से इन स्थानों पर सुरक्षात्मक उपाय किए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Uttarakhand News: सीएम धामी का बड़ा फैसला, होटलों में सरकारी कार्यक्रम पर लगाई रोक

Uttarakhand Corona Update: उत्तराखंड में 24 घंटे में मिले कोरोना के 67 नए संक्रमित, 361 केस हैं एक्टिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget