एक्सप्लोरर

CDS Bipin Rawat Death: उत्तराखंड के लाल जनरल बिपिन रावत का एक सपना, जो पूरा नहीं हो सका

CDS Bipin Rawat Death: सेना प्रमुख बनने के बाद जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत 29 अप्रैल 2018 को अपने गांव सैण पहुंचे थे. उस समय उन्होंने कहा था कि रिटायर होने के बाद वो अपने गांव में रहेंगे.

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का बुधवार को हुए एक हेलिकॉप्टर हादसे में निधन हो गया. इस हादसे में उनकी पत्नी मधुलिका रावत का भी निधन हो गया. वह भी हादसे का शिकार हुए हेलिकॉप्टर में सवार थीं. इसके साथ ही एक सपने का अंत हो गया, जिसे जनरल रावत ने देखा था. दरअसल जनरल रावत ने सेना से रिटायर होने के बाद अपने पैतृक गांव में बसने की इच्छा जताई थी. लेकिन उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी.

अधूरी रह गई उत्तराखंड के लाल की इच्छा 

जनरल बिपिन रावत उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के सैंण गांव के रहने वाले थे. सेना प्रमुख बनने के बाद जनरल रावत 29  अप्रैल 2018 को अपने गांव गए थे. उनके साथ पत्नी मधुलिका भी थीं. उसी समय उन्होंने कहा था कि रिटायर होने के बाद वो अपने गांव में ही रहेंगे. लेकिन हेलिकॉप्टर हादसे ने उनकी यह इच्छा नहीं पूरी होने दी.

CDS General Bipin Rawat Death: सीडीएस जनरल बिपिन रावत नहीं रहे, योगी आदित्यनाथ ने प्रकट की गहरी संवेदना

पहाड़ के टेढ़ी-मेढ़ी पगड़ंडियों पर पैदल चलते हुए जनरल रावत और उनकी पत्नी अपने गांव सैण पहुंचे थे. इस यात्रा के दौरान उन्होंने अपने कुल देवता की पूजा-अर्चना की थी. इस यात्रा के दौरान जनरल रावत काफी भावुक नजर आए थे. 

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राजा भैया को लेकर आई बड़ी खबर, फिर मिला...

जनरल बिपिन रावत इसी महीने उत्तराखंड की यात्रा पर गए थे. पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 1 दिसंबर को आयोजित किया गया था. इसमें जनरल रावत भी शामिल हुए थे. यह उनकी उत्तराखंड की अंतिम यात्रा साबित हुई. 

दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार

जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का शव गुरुवार को सेना के विमान से दिल्ली लाया जाएगा. जनरल रावत के अंतिम दर्शन के लिए उनका शव शुक्रवार को उनके आवास पर रखा जाएगा. लोग सुबह 11 से 2 बजे तक रावत को अंतिम सलामी दे पाएंगे. उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद दिल्ली कैंटोनमेंट के ब्रार स्क्वायर श्मशान घाट पर किया जाएगा. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget