एक्सप्लोरर

CAA Protest अलीगढ़ हिंसा में पहला सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जल्द उठेगा पूरे घटनाक्रम से पर्दा

नागरिकता कानून के विरोध को लेकर दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया में भड़की हिंसा के विरोध में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था, इस पुलिस ने कार्रवाई की थी। अब इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है

अलीगढ़, एबीपी गंगा। दिल्ली की जामिया मिल्लिया में CAA के विरोध में पंद्रह दिसंबर को हुई पुलिस कार्रवाई की बात जैसे ही फैली उसके बाद अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सैकड़ों छात्रों ने कैंपस से बाहर निकल कर हंगामा पथराव किया था। छात्रों के उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस ने पथराव कर रहे छात्रों को अंदर खदेड़ दिया था और परमिशन मिलने के बाद कैंपस में प्रवेश कर कई छात्रों को हिरासत में लिया था। पुलिस पर आरोप भी लगा कि उसने विश्वविद्यालय का मुख्य द्वार बाबे सैय्यद गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश किया था और छात्रों के साथ बर्बरता की। उसके बाद एएमयू के छात्र व अन्य संगठन एएमयू में पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। कुछ लोग इसके विरोध में हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट चले गए थे जिस पर अलीगढ पुलिस ने कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया था।

सोमवार को यूनिवर्सिटी में शुरूआती बवाल का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। ये सीसीटीवी कैमरे विश्वविद्यलाय के मुख्य द्वार बाबे सैय्यद के आस पास लगे हुए थे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सैकड़ों की तादाद में लड़के जिनमें कइयों के मुंह बंधे हुए हैं और वो बाबे सय्यद गेट की तरफ दौड़ते हुए बढ़ रहे हैं। हालांकि यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मियों ने गेट को बंद कर दिया है। लेकिन उग्र छात्र गेट को हिला हिला कर तोड़ देते हैं और उसके बाद बाहर निकलते हैं। छात्र बाहर निकलने के बाद जम कर बवाल करते हैं जिसके बाद पुलिस एक्शन में आती है। गेट के बाहर छात्रों का बवाल मीडिया के कैमरे में भी कैद हुआ। यहां सवाल ये खड़ा होता है कि जिन छात्रों को उपद्रव करने के लिए अपनी एएमयू की संपत्ति तक को तहस नहस कर दिया वो अगर शहर की तरफ आ जाते और पुलिस उनको ना रोकती तो वो क्या हाल करते। एएमयू में पुलिसिया कार्रवाई की चारों ओर छात्र निंदा कर रहे थे लेकिन अगर वो इन सीसीटीवी को देखें तो पता चलेगा कि अगर पुलिस नहीं होती तो उस दिन छात्र क्या कर सकते थे। पुलिस ने AMU प्रशासन की लिखित अनुमति के बाद कैंपस के अंदर प्रवेश किया। इसलिए छात्र नेता पुलिस के साथ साथ AMU के वीसी और रजिस्ट्रार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

अलीगढ के एसएसपी आकाश कुलहरि ने इन सीसीटीवी वीडियो पर कहा कि हर आदमी अपने हिसाब से अपनी बात रखता है। जो वीडियो है वही सच्चाई बताएंगे। वहां के जो उत्तेजित छात्र थे उनके द्वारा स्थिति को असामान्य किया गया। पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा के लिये हलके असलहों का उपयोग किया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget