एक्सप्लोरर

इंतजार खत्म, सीबीएसई ने घोषित किये दसवीं के नतीजे, 13 छात्रों ने किया टॉप

सीबीएसई दसवीं के नतीजे घोषित कर दिये गये हैं। 13 छात्रों ने 500 में 499 अंक लाकर टॉप किया है। कुल 91.1 फीसदी छात्र इस परीक्षा में सफल रहे।

CBSE 10th Result 2019: 10वीं के परिणाम आज घोषित कर दिये गये। आपको बता दें, इस साल 10वीं की परीक्षा में 18,27,472 छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 29 मार्च तक हुआ था। परीक्षा में 91.1 फीसदी छात्र सफल घोषित किये गये। 13 छात्रों ने इस परीक्षा में टॉप किया है। इन छात्रों ने 500 में से 499 अंक हासिल किये। इससे पहले नतीजों को लेकर सोशल मीडिया में तमाम तरह की अफवाहों का दैर चल रहा था। हालांकि अब परीक्षा परिणाम आने के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया है।

पिछले सालों के नतीजें इस प्रकार रहे हैं। साल 2014 में 98.87, 2015 में 97.32, 2016 में 96.21, 2017 में 93.06, 2018 में 86.07 फीसदी छात्र पाल हुये।

टॉपर्स की लिस्ट

योगेश कुमार गुप्ता सेंट पेट्रिक शीतला चौकिया,जौनपुर, यूपी 499
अंकुर मिश्रा एसएजी स्कूल,सेक्टर 14 सी,वसुंधरा,गाजियाबाद 499
वत्सल वार्ष्णेय दीवान पब्लिक स्कूल,वेस्टएंड रोड, मेरठ कैंट, यूपी 499
मान्या सेंट जेवियर स्कूल,मॉडल टाउन,फेस टू, बठिंडा 499
आर्यन झा नंद विद्या निकेतन,धीचड़ा रिंग रोड, जामनगर 499
तरुण जैन सेंट एंजिला सोफिया सेनियर सेकेंडरी स्कूल,घाट गेट,जयपुर 499
भावना एन शिवदास पलघट लॉयन स्कूल,कोपप्म कलकक्ड़, केरला 499
ईश मदन चौधरी छबील दास पब्लिक स्कूल,गाजियाबाद,यूपी 499
दिवजोत कौर जग्गी कॉन्वेन्ट ऑफ जीसस मेरी, अंबाला कैंट, हरियाणा 499
अपूर्व जैन उत्तम एससीएच फॉर गर्ल्स, शास्त्री नगर,गाजियाबाद 499

इनमें तीन नाम और हैं। जो इस प्रकार हैं। नोएडा की शिवानी लठ, अंबाला की काशवी जैन, कालीकट की अधीना एलसा रॉय टॉपर्स की लिस्ट में हैं।

 रिजल्ट का अफवाह को लेकर रविवार को सीबीएसई की पीआरओ रमा शर्मा ने बताया था कि सोशल मीडिया पर दसवीं बोर्ड के नतीजे जारी होने की जो खबरें चल रही है वह फेक हैं। उन्होंने कहा था कि मैं सभी स्कूलों के प्रिंसिपल, छात्रों, परिजनों और जनता को बताना चाहती हूं कि बोर्ड आधिकारिक संचार माध्यम से परिणाम की तिथि, समय के बारे में विधिवत जानकारी देगा।

इंतजार खत्म, सीबीएसई ने घोषित किये दसवीं के नतीजे, 13 छात्रों ने किया टॉप

बता दें, अनाउंसमेंट के बाद स्‍टूडेंट्स रिजल्‍ट को ऑफिशल वेबसाइट्स results.nic.in, cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा स्‍टूडेंट्स माइक्रोसॉफ्ट ऐप- एसएमएस ऑर्गनाइजर के जरिए भी अपना रिजल्‍ट देख सकते हैं। इसके लिए उन्‍हें अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्‍कूल कोड को रजिस्‍टर करना होगा।

साल प्रतिशत
2014 98.87
2015 97.32
2016 96.21
2017 93.06
2018 86.07

बता दें, इस साल 83.04 पर्सेंट स्‍टूडेंट्स ने 12वीं का एग्‍जाम पास किया है जिसका रिजल्‍ट 2 मई को घोषित हुआ था। गाजियाबाद के मेरठ रोड स्थित डीपीएस की हंसिका शुक्‍ला और मुजफ्फरनगर के एसडी पब्‍लिक स्‍कूल की करिश्‍मा अरोड़ा को 500 में 499 मिले थे।

जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वह जान लें कैसे अपने परिणाम देख सकते हैं।

ऐसे देखें कक्षा 10वीं के परिणाम

- सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं

- वेबसाइट पर दिए गए Result लिंक पर क्लिक करें

- अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें

- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा

- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें

इन वेबसाइट्स पर देखें परिणाम

cbse.nic.in

cbseresults.nic.in

examresults.in

indiaresults.com

results.gov.in

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपीः लहचूरा बांध का बढ़ा जलस्तर, महोबा और झांसी के 15 गांवों में अलर्ट
यूपीः लहचूरा बांध का बढ़ा जलस्तर, महोबा और झांसी के 15 गांवों में अलर्ट
राज्यसभा चुनाव: BJP की लिस्ट पर स्मृति ईरानी की पहली प्रतिक्रिया, 'व्यक्तिगत रूप से...'
राज्यसभा चुनाव: BJP की लिस्ट पर स्मृति ईरानी की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोलीं?
यूपी: ITI प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, यहां जानें आवेदन की लास्ट डेट
यूपी: ITI प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, यहां जानें आवेदन की लास्ट डेट
सुल्तानपुरः शिक्षक दंपत्ति हत्याकांड का खुलासा, ड्राइवर निकला कातिल, 2 अरेस्ट
सुल्तानपुरः शिक्षक दंपत्ति हत्याकांड का खुलासा, ड्राइवर निकला कातिल, 2 अरेस्ट

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
Embed widget