एक्सप्लोरर

बाहुबली अतीक के खिलाफ होगी सीबीआई जांच, जेल प्रशासन में हड़कंप

बाहुबली नेता के साथ ही देवरिया जेल में उसका सहयोग करने वाले कुछ जेल कर्मियों व अधिकारियों की भी मुश्किल बढ़ती नजर आ रही है। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई जांच में कई बड़े लोगों पर गाज गिर सकती है।

गोरखपुर, एबीपी गंगा। पूर्व सांसद और बाहुबली अतीक अहमद के देवरिया जेल में रियल एस्टेट कारोबारी की पिटाई कराने का मामला अब गंभीर हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इसे संज्ञान में लेते हुए मंगलवार को सीबीआई जांच कराने का आदेश दे दिया। जांच के आदेश की जानकारी होने के बाद देवरिया जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बाहुबली नेता के साथ ही देवरिया जेल में उसका सहयोग करने वाले कुछ जेल कर्मियों व अधिकारियों की भी मुश्किल बढ़ती नजर आ रही है। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई जांच में कई बड़े लोगों पर गाज गिर सकती है। लखनऊ के आलमबाग के विश्वेश्वर नगर निवासी मोहित जायसवाल रियल एस्टेट के कारोबारी है। 26 दिसंबर को लखनऊ से अपहरण कर उसे देवरिया लाया गया। मोहित ने आरोप लगाया था कि जेल में अतीक अहमद व उसके गुर्गों ने उसकी पिटाई की। साथ ही उसकी दो कंपनियों को भी जबरिया हड़पते हुए कागजात पर हस्ताक्षर करा लिया। इस मामले में लखनऊ के आलमबाग थाने में अतीक, फारुख, जकी अहमद, उमर, जफरउल्लाह, गुलाब सरवर और एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। इस कांड के बाद अतीक को देवरिया जेल से गैर जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। दूसरे जेल में जाने के बाद जेल प्रशासन इस मामले को ठंडे बस्ते में समझ रहा था। इस बीच मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई जांच का आदेश दे दिया। जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय ने कहा कि सीबीआई जांच की जानकारी मिली है। जांच में सीबीआई का पूर्ण सहयोग किया जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
Embed widget