एक्सप्लोरर

UP News: भदोही में मुहर्रम के जुलूस में लहरा दिया फिलिस्तीनी झंडा, अब हुआ ये एक्शन

Bhadohi Crime News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में मुहर्रम का चांद नजर आने पर जुलूस निकाला गया. इस जुलूस में फिलिस्तीनी झंडा लहराने का वीडियो सामने आया, जिसके बाद पुलिस जांच जुट गई.

Bhadohi Latest News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र में मुहर्रम का चांद दिखने पर निकाले गए जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दो नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

औराई थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि रविवार रात कुछ युवकों ने बिना अनुमति के राष्ट्रीय राजमार्ग पर माधोसिंह इलाके में जुलूस निकाला, जिसमें फलस्तीन के झंडे लेकर नारेबाजी की गई. पांडेय के मुताबिक, सोमवार को जुलूस का एक वीडियो वायरल होने के बाद जांच में साहिल उर्फ बादशाह और गोरख नाम के युवकों सहित कुछ अन्य के फलस्तीनी झंडा लहराने की बात सामने आई.

फिलस्तीन का झंडा लहराने पर एक गिरफ्तार 

पांडेय ने कहा कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 197(2) (संविधान पर अविश्वास) के तहत मुकदमा दर्ज कर बादशाह (20) को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया दूसरे नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है. पांडेय ने बताया कि वीडियो के आधार पर शिनाख्त कर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा.

मोहर्रम का महीना शुरू हो चुका है. यह महीना मुसलमानों के लिए बहुत खास होता है. क्योंकि इसी महीने के 10 तारीख, जिसे आशूरा भी कहा जाता है को पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम से छोटे नवासे इमाम हुसैन रजी अल्लाहु ताला अन्हु और उनके साथियों को कर्बला की जंग में शहीद कर दिया गया था. 

पैगंबर मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के छोटे नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की याद में मोहर्रम के महीने में जुलूस निकलता है. ऐसे में यूपी के भदोही में चांद नजर आने पर जुलूस निकाला गया. इस जुलूस में कुछ युवकों की तरफ से फिलिस्तीन का झंडा लहराने का वीडियो सामने आया, जिसके बाद प्रशासन एक्टिव हुआ और मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई. इस मामले में एक को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

ये भी पढ़ें: UP News: 'ये ज्यादा दिन नहीं चलेगा... 'रिसॉर्ट तोड़ने पर आजम खान की पत्नी की पहली प्रतिक्रिया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget