एक्सप्लोरर

यूपी: लग्जरी कारों को मिनटों में उड़ा लेता था ये गिरोह, नेपाल तक फैला है जाल

प्रयागराज पुलिस ने कार चोरों के शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है. गिरोह के लोग मिनटों में लग्जरी गाड़ियों का लॉक तोड़ उस पर हाथ साफ कर देते थे.

प्रयागराज पुलिस ने कार चोरों के ऐसे शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है जो इलेक्ट्रानिक डिवाइस का इस्तेमाल कर लग्जरी गाड़ियों को चुटकी बजा कर गायब कर देते थे. गैंग के लोग कार का शीशा तोड़ने के बजाय टेप लगाकर उसे काट देते थे. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और टैबलेट के जरिये कारों में लगे सेंसर को डिएक्टिवेट कर देते थे और नई कोडिंग करने के बाद मास्टर की से गाड़ियों को स्टार्ट कर उन्हें उड़ा ले जाते थे. कार चोरों का यह हाईटेक गिरोह यूपी के साथ ही देश के कई अन्य राज्यों में भी इसी अंदाज़ में कार चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था.

पुलिस ने इनके पास से 6 लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं. इन कारों की कीमत तकरीबन डेढ़ करोड़ रूपये है. इसके साथ ही भारी मात्रा में इलेक्ट्रानिक उपकरण, डिवाइस व फर्जी दस्तावेज भी बरामद किये हैं. पुलिस ने सरगना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है. प्रयागराज के एसपी क्राइम आशुतोष मिश्र के मुताबिक पकड़े गए पांचों आरोपी बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं. गिरोह के लोग फर्जी तरीके से गाड़ियों के कागजात भी बनवा देते थे.

नेपाल तक फैला था जाल
इस गिरोह के लोग पैसे कमाने की इतनी जल्दबाजी में होते थे कि कई बार चोरी की गई अच्छी कंडीशन की फॉर्च्यूनर कार तक को चार लाख रूपये में बेच देते थे. प्रयागराज पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन बदमाशों को उस वक़्त गिरफ्तार किया, जब यह शहर के बेली इलाके में चोरी की आधा दर्जन लग्जरी गाड़ियों का सौदा करने जा रहे थे. एसपी क्राइम आशुतोष मिश्र के मुताबिक इसी गिरोह के पांच सदस्यों को 30 जून को पकड़ा गया था. इनके बाकी साथियों की तलाश भी की जा रही है. इस गिरोह का नेटवर्क देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ ही नेपाल तक भी फैला हुआ था.

ये भी पढ़ें:

संभल: दो बसों की भीषण टक्कर में सात बारातियों की मौत, 8 घायल, सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तराखंड में फ्री बिजली का प्रस्ताव तैयार, ऊर्जा मंत्री बोले- कैबिनेट लेगी अंतिम फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
Embed widget