एक्सप्लोरर

महोबा में मॉर्निंग वॉक पर गए दो बुजुर्गों को कार ने मारी टक्कर, छात्रा को भी किया घायल, एक की मौत

UP News: शहर कोतवाली क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस के पास बोलेरो चालक ने मॉर्निंग वॉक पर गए दो बुजुर्गों को रौंद डाला, कार चालक ने छात्रा को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया.

Mahoba Road Accident: महोबा में मॉर्निंग वॉक पर निकले दो वृद्ध व्यक्तियों को तेज रफ्तार बोलेरो कार ने रौंद डाला. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है. हादसे के बाद भाग रहे वाहन ने एक छात्रा को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया. आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. 

पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने एक वृद्ध को मृत घोषित कर दिया. जबकि दूसरे की हालत नाजुक होने के चलते उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. जबकि छात्रा का उपचार चल रहा है. हादसा घटित करने वाले वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है.

पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस के पास हिट एंड रन
हिट एंड रन की यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस के पास घटित हुई है. बताया जाता है कि सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक पर निकले दो व्यक्तियों को तेज रफ्तार बोलोरो कार ने टक्कर मारी है. शहर के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय दुर्गादीन पुत्र जमुना प्रसाद अपने मित्र 65 वर्षीय बैजनाथ यादव पुत्र डमरू के साथ रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. दोनों बुजुर्ग साथी जैसे ही सड़क किनारे पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस के पास पहुंचे, तभी वहां से गुजरी तेज रफ्तार एक बोलेरो कार ने दोनों को रौंद डाला.

कार चालक ने इस दौरान कोचिंग जा रही 20 वर्षीय छात्रा शिल्पी पुत्री दिलीप पचौरी को भी टक्कर मार दी और मौके से कार सहित फरार हो गया. हादसा देख आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने 65 वर्षीय बैजनाथ यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल साथी बुजुर्ग दुर्गादीन को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. वहीं छात्रा का इलाज जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है. जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी पुलिस
घटना को लेकर को सीओ सिटी दीपक दुबे बताते हैं कि पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस के पास सड़क हादसा घटित हुआ है, लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बुजुर्ग घायल है. शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है. वही हादसा करने वाले वाहन की पहचान कर ली गई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढे़ं: Ganga Expressway पर सफर करने वालों को मिलेंगे ये खास सुविधाएं, सरकार ने लिया अहम फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM को सदन में रहना था', पीएम मोदी ने पोस्ट किया नया वीडियो तो भड़की सपा
'PM को सदन में रहना था', पीएम मोदी ने पोस्ट किया नया वीडियो तो भड़की सपा
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget