एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: हरिद्वार में बनेगा कैंसर अस्पताल, बीजेपी सांसद अनिल बलूनी ने कही ये बड़ी बात

Cancer Hospital in Haridwar: उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. हरिद्वार में जल्द ही कैंसर जैसी घातक बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल का निर्माण किया जाएगा.

Cancer Hospital in Haridwar: हरिद्वार के लोगों के लिए राहत देने वाली खबर है. जिनके परिजन कैंसर जैसी घातक बीमारी से परेशान हैं, उनके लिए बहुत जल्दी ही कैंसर का अस्पताल शुरू हो सकता है. इसके लिए राज्य सरकार की टाटा इंस्टीट्यूट के अधिकारियों से अंतिम चरण की वार्ता हो चुकी है. हरिद्वार और हल्द्वानी में राज्य सरकार ने इसके लिए भवन चिन्हित करने की कवायद भी शुरू कर दी है. हर सूरत में 2021 में ही अत्याधुनिक सुविधाओं वाला यह अस्पताल हरिद्वार अथवा हल्द्वानी में काम करना शुरू कर देगा. यह दावा किया है, इस इंस्टिट्यूट को स्थापित कराने के लिए बड़ी शिद्दत से जुटे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे के अंतर्गत शांतिकुंज के पास स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए अनिल बलूनी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए यह जानकारी दी.

अनिल बलूनी ने किया दावा 

उन्होंने बताया कि इस दिशा में बड़ी तेजी से प्रयास चल रहे हैं. उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में चर्चा करते हुए अनिल बलूनी ने दावा किया कि, भारतीय जनता पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनाव में जाएगी और इस बार भी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी. एक बार सत्ता में रहने और एक बार बाहर निकल जाने का मिथक भी इस बार टूटेगा.

केजरीवाल के फ्री बिजली के दावे पर सवाल 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर झूठे वादे करने और फिर वादों से मुकर जाने का आरोप लगाते हुए अनिल बलूनी ने कहा, कि 300 यूनिट बिजली फ्री देने का अरविंद केजरीवाल का वादा पूरी तरह हवाई है. दिल्ली में बिजली मुफ्त देने की बात करने वाले अरविंद केजरीवाल की सरकार ने वहां इतने सरचार्ज लगा रखे हैं कि वे ही असली बिल से ज्यादा बैठते हैं.

हरीश रावत पर निशाना 

उन्होंने कहा कि, झूठे वादे करने वालों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं है. यहां की जनता उन्हें गंभीरता से लेने वाले नहीं है.  उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत को भी बीता हुआ कल बताते हुए कहा कि, 5 साल में तीन चुनाव हार चुके हरीश रावत को अब प्रदेश की जनता गंभीरता से लेती है, उन्हें ऐसा लगता नहीं है. अनिल बलूनी ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों को हर मोर्चे पर सफल बताया.

ये भी पढ़ें.

Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा बंद होने से संकट में लोग, केदारघाटी के 80% लोगों की रोजी-रोटी का सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
'तो योगी जी को थैंक्यू बोलो' मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री का ये बयान वायरल
'तो योगी जी को थैंक्यू बोलो' मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री का ये बयान वायरल
आजमगढ़ डबल मर्डर केस में 19 साल बाद फैसला, ब्लॉक प्रमुख सहित 8 लोग दोषी करार
आजमगढ़ डबल मर्डर केस में 19 साल बाद फैसला, ब्लॉक प्रमुख सहित 8 लोग दोषी करार

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
IIT में सीटों का आंकड़ा 18 हजार के पार, 4 साल में जुड़ी 2228 सीटें
IIT में सीटों का आंकड़ा 18 हजार के पार, 4 साल में जुड़ी 2228 सीटें
Embed widget