एक्सप्लोरर

रिवर फ्रंट घोटाला: सिद्धार्थनाथ सिंह का निशाना, कहा- सपा सरकार की हरकतें हुई जाहिर

यूपी सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि गोमती रिवर फ्रंट घोटाला पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार की हरकतों को जाहिर कर रहा है.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने गोमती रिवर फ्रंट में कथित घोटाले को लेकर सपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यह घोटाला पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार की हरकतों को जाहिर कर रहा है.

सीबीआई द्वारा की जा रही छापेमारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "हमने सीबीआई से पहले भी अनुरोध किया है कि ऐसे घोटालों की जांच तेजी से की जाए. सीबीआई केंद्र की एजेंसी है और अपने तरीके से कार्य कर रही है. गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में 16 इंजीनियर और 173 ठेकेदारों के घरों पर छापेमारी हो रही है." उन्होंने आरोप लगाया, "गोमती रिवर फ्रंट का घोटाला अखिलेश सरकार की करतूतों को चीख-चीख कर बता रहा है. सीबीआई सात राज्यों और 40 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. सीबीआई अपना काम कर रही है." 

सीबीआई ने की छापेमारी
गौरतलब है कि सीबीआई ने लखनऊ में गोमती रिवरफ्रंट परियोजना में कथित अनियमितताओं के संबंध में एक नया मामला दर्ज करते हुए कई राज्यों में करीब 42 स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है. इनमें उत्तर प्रदेश के 13 जिले, राजस्थान का अलवर और पश्चिम बंगाल का कोलकाता जिला भी शामिल है.

189 अधिकारियों को बनाया है आरोपी
सीबीआई द्वारा दर्ज इस नए मामले में 189 अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश सरकार के अभियंता तथा अन्य अधिकारी शामिल हैं. सीबीआई ने गोमती रिवरफ्रंट परियोजना के सिलसिले में यह दूसरी प्राथमिकी दर्ज की है. रिवरफ्रंट परियोजना उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल में बनी थी. सीबीआई ने यह कार्रवाई ऐसे समय शुरू की है जब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में महज चंद महीने बाकी रह गए हैं.

ये भी पढ़ें:

मोदी सरकार में मंत्री बन सकते हैं यूपी के ये चेहरे, विधानसभा चुनाव से पहले छोटे दलों को भी साधने की कवायद

जल्द होगा मोदी कैबिनेट का विस्तार, उत्तराखंड से तीरथ सिंह रावत को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget