एक्सप्लोरर

Cab Verification in Noida: वारदातों को रोकने के लिए नोएडा पुलिस ने शुरू किया कैब वेरिफिकेशन का अभियान

Verification of Cab in Noida: नोएडा में कैब सवारी और उनसे जुड़ी वारदातों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने वेरिफिकेशन का अभियान शुरू किया है.

Cab Verification in Noida: पिछले दो-तीन महीनों से नोएडा, ग्रेटर नोएडा में एक ऐसा गैंग सक्रिय हो गया है जो कैब में बैठी सवारियों और कैब चालकों को अपना शिकार बना रहा है. यही वजह है कि, नोएडा पुलिस ने अब नोएडा-ग्रेटर नोएडा में चलने वाले सभी कैब का सत्यापन शुरू कर दिया है, ताकि कैब चालक और गाड़ी मालिक का कोई अपराधिक इतिहास हो तो उसके सहारे इस गैंग तक पहुंचा जा सके. 

कैब का होगा वेरिफिकेशन

नोएडा पुलिस की माने तो नोएडा एनसीआर में हजारों की संख्या में कैब चलती हैं. ज्यादातर रजिस्टर्ड कैब सड़कों पर दौड रही हैं, लेकिन इन कैब की आड़ में कुछ अनरजिस्टर्ड कैब भी चल रही हैं, जिनके सहारे यात्रियों को कैब चालकों को लूटा जा रहा है. यही वजह है कि, अब पुलिस इस गैंग पर शिकंजा कसने के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा में चलने वाले करीब 19,800 कैब का वेरिफिकेशन करेगा, ताकि जो चालक कैब को चला रहे हैं, उनका कोई अपराधिक इतिहास तो नहीं है, इसका पता लगाया जा सके, क्योंकि अक्सर देखा गया है कि, कई कैब चालक अपराधिक प्रवृत्ति के थे और उन्होंने कई बड़ी घटनाओं को अंजाम भी दिया है इसलिए कैब चालकों का वेरिफिकेशन होना बेहद अहम है.

बिना रजिस्ट्रेशन के कैब में सफर ना करें

नोएडा पुलिस ने बताया कि, अधिकांश देखा गया है कि, बिना बुकिंग किए ही लोग कैब में सवारी करने लगते हैं जो पूरी तरह से गलत है. बिना ऐप से रजिस्ट्रेशन के किसी भी कैब में सवारी करना जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि आपका कोई भी रिकॉर्ड ना तो कंपनी के पास होता है और ना ही आपके पास कि, आपने किस कैब से सफर किया है इसलिए नोएडा पुलिस ने भी एबीपी गंगा के माध्यम से आम जनता से अपील की कि अगर वो कैब का इस्तेमाल करती है तो बिना रजिस्ट्रेशन के कैब में सफर ना करें. 

खुद सवारी बनकर बैठ जाते हैं बदमाश 

नोएडा पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि, कुछ वारदातें तो ऐसी देखी गई है कि बदमाश खुद सवारी बनकर कैब में बिना रजिस्ट्रेशन कराए बैठ जाते हैं और आगे चलकर कैब चालक से गाड़ी लूटकर फरार हो जाते हैं. इसके अलावा यह भी देखा गया है कि, कुछ गाड़ियों में टैक्सी की नंबर प्लेट लगाकर बदमाश सवारिया बैठाते हैं और उसके बाद लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं और जब उन टैक्सियों को पुलिस खंगालती है तो पता चलता है कि उन टैक्सियों का कोई रिकॉर्ड किसी भी कंपनी के पास नहीं है ऐसे में उन बदमाशों को ट्रेस करना पुलिस के लिए भी बेहद मुश्किल होता है.

इसीलिए अब नोएडा पुलिस उन सभी व्यक्तियों का वेरिफिकेशन करा रही है जो नोएडा ग्रेटर नोएडा में इस समय चल रही हैं, ताकि इस तरह की वारदातों को रोका जा सके. 

ये भी पढ़ें.

Lakhimpur Kheri Case: पुलिस के सामने कब पेश होगा आशीष मिश्रा? केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने दिया जवाब

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget