एक्सप्लोरर

CAA Violence: हापुड़ से PFI का सदस्य गिरफ्तार, 20 दिसंबर के उपद्रव में था शामिल

हापुड़ से नदीम नाम के PFI के सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नदीम का नाम 20 दिसबंर के उपद्रव में शामिल है। पुलिस नदीम से पूछताछ कर रही है।

हापुड़, एबीपी गंगा। देशभर में नागरिकता संशोधन बिल (सीएए) के विरोध में हिंसा भड़काने के मामले में  पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का नाम प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने इस संगठन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए रविवार को उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में सिटी कोतवाली पुलिस ने पीएफआई के एक सदस्य को पुरानी चुंगी से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित के बैंक खातों को खंगालने के साथ अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है, आरोपित उपद्रव मचाने में भी शामिल था ।
बता दें कि सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के नाम पर पीएफआई द्वारा भीड़ को भड़काने और हिंसा फैलाने के लिए हापुड़ समेत कई जनपदों में मोटी रकम बैंक में जमा कराई गई थी।
गौरतलब है कि सीएए के विरोध में 20 दिसंबर, 2019 को हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरे उपद्रवियों ने जमकर बवाल मचाया था। सूत्रों के मुताबिक, ईडी की जांच में सामने आया था कि हिंसा फैलाने में पीएफआई का भी हाथ था। ईडी की जांच रिपोर्ट में पीएफआई द्वारा भीड़ को भड़काने और हिंसा फैलाने के लिए जनपद हापुड़ समेत प्रदेश के कई अन्य जनपदों में भी मोटी रकम इकट्ठा कराए जाने का मामला संज्ञान में आया था।इस रकम को पीएफआई के देशभर में खुले कुल 73 बैंक खाते में जमा कराया गया। ये करीब 120 करोड़ रुपए की धनराशि बताई जा रहा है।
रविवार को पुलिस ने उपद्रव में शामिल व पीएफआई के सक्रिय सदस्य थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी नदीम को बुलंदशहर रोड स्थित पुरानी चुंगी से गिरफ्तार किया गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपित के उपद्रव में शामिल होने के साक्ष्य मिले हैं। आरोपित साल 2012 से पीएफआई का सक्रिय सदस्य है। इस संगठन के कुछ अन्य सदस्यों के नाम भी प्रकाश में आए हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
गिरफ्तार आरोपित के बैंक खातों की जांच कराई जा रही है। जनपद से पीएफआई द्वारा की गई फडिंग के मामले में आरोपित की अहम भूमिका प्रकाश में आ रही है। हालांकि,अभी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget