एक्सप्लोरर

पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही बस का ब्रेक फेल, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 30 यात्रियों की जान

बस में सवार 30 यात्रियों में से कुछ को मामूली चोटें आईं. स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद केमू की दूसरी बस से हल्द्वानी रवाना कर दिया गया.

Bus Accident: पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर आ रही कुमाऊं मोटर ऑनर्स लिमिटेड (केमू) की एक यात्री बस ब्रेक फेल होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हालांकि, चालक की सूझबूझ और हिम्मत से बस गहरी खाई में गिरने से बच गई और वीरभट्टी के पास सड़क पर ही पलट गई. बस में चालक-परिचालक सहित लगभग 30 यात्री सवार थे. हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें केमू की अन्य बस से हल्द्वानी भेज दिया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केमू की बस सुबह पिथौरागढ़ से हल्द्वानी के लिए रवाना हुई थी. बस जब वीरभट्टी पुल से पहले पहुंची तो अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए. इससे बस अनियंत्रित हो गई और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, बस चालक शंकरनाथ ने सूझबूझ का परिचय देते हुए स्थिति को संभाला. उन्होंने बस को खाई में गिरने से बचाने के लिए उसे पास के एक पोल से टकराकर रोकने का प्रयास किया. 

घायलों को किया गया भर्ती
इसी दौरान बस सड़क पर ही पलट गई, लेकिन गनीमत रही कि बस गहरी खाई में नहीं गिरी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. बस में सवार 30 यात्रियों में से कुछ को मामूली चोटें आईं. स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद केमू की दूसरी बस से हल्द्वानी रवाना कर दिया गया.

दुर्घटना की सूचना मिलते ही ज्योलीकोट चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और यातायात को सुचारु किया. बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस ब्रेक फेल होने के बाद बेकाबू हो गई थी, लेकिन चालक शंकरनाथ ने बहादुरी और सतर्कता का परिचय देते हुए बस को सड़क पर ही रोक दिया. उनकी सूझबूझ से यात्रियों की जान बच गई.

ड्राइवर की तारीफ की
यात्री राजेश कुमार ने बताया, "जब बस के ब्रेक फेल हुए तो हमें लगा कि अब जान नहीं बच पाएगी. लेकिन चालक ने बस को नियंत्रित करते हुए सड़क किनारे ही पलटा दिया, जिससे सभी की जान बच गई." घटना के बाद ज्योलीकोट पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु किया. पुलिसकर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त बस को मार्ग से हटाया और सड़क को क्लियर कराया, ताकि अन्य वाहनों का आवागमन प्रभावित न हो.

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों ने बस चालक शंकरनाथ की जमकर तारीफ की. लोगों का कहना है कि उनकी सूझबूझ के कारण ही बड़ा हादसा टल गया. स्थानीय निवासी मोहन सिंह ने कहा, "अगर चालक बस को पोल से टकराकर न रोकता, तो बस सीधे खाई में गिर जाती और कई लोगों की जान चली जाती. उनकी हिम्मत और होशियारी ने सबको बचा लिया.

जज के घर नोटों का बंडल मिलने पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का तंज, कहा- 'अखिलेश यादव के हो सकते हैं'

जांच के दिए गए आदेश
बस के सड़क पर पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. हालांकि, स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गए और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. हादसे के बाद यात्री काफी सहमे हुए थे, लेकिन सभी सुरक्षित बच जाने पर उन्होंने राहत की सांस ली. पुलिस ने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है. प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. बस के ब्रेक फेल होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. 

साथ ही, यह भी जांच की जाएगी कि बस की तकनीकी स्थिति का नियमित निरीक्षण किया गया था या नहीं. स्थानीय लोगों और यात्रियों ने चालक की सराहना करते हुए उसे 'बहादुर हीरो' करार दिया. वहीं, प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget