एक्सप्लोरर

Bundi News: सामूहिक हनुमान चालीसा में शामिल 500 छात्र, इस आश्रम में हर साल होता है पाठ

Hanuman Chalisa: बूंदी के बाणगंगा स्थित परमहंस नृसिंह आश्रम में आज 51 हजार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. विशाल आयोजन में निजी शिक्षण संस्थानों के 500 छात्र-छात्राएं शामिल हुए.

Hanuman Chalisa: बूंदी में हर साल की तरह इस साल भी सवा लाख हनुमान चालीसा का आयोजन किया जा रहा है. बाणगंगा स्थित परमहंस नृसिंह आश्रम में आज 51 हजार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. विशाल आयोजन में निजी शिक्षण संस्थानों के 500 छात्र-छात्राएं शामिल हुए. गुरु पूर्णिमा के ठीक पहले पिछले 4 वर्षों से हर साल हनुमान चालीसा का आयोजन हो रहा है. हनुमान चालीसा का पाठ करने जिले भर से लोग पहुंचते हैं. आयोजकों का कहना है जीवित रहने तक हनुमान चालीसा का विशाल आयोजन करते रहेंगे.  

हनुमान चालीसा पिछले 4 वर्षों से हो रहा है आयोजित 

आयोजन कर्ता भरत शर्मा ने बताया कि पिछले 4 वर्षों से लगातार सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन बाबा बजरंग दास जी की इच्छा के मुताबिक कर रहे हैं. बजरंगबली के भक्त बाबा बजरंग दास जी जीवित रहते भी आयोजन करवाते थे. हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले भक्त को एक डायरी और हनुमान चालीसा दी जाती है. डायरी में संख्या लिखी होती है और संख्या में 11 से 21 अंक लिखे हुए होते हैं. एक बार हनुमान चालीसा का पाठ पूरा करने पर भक्त डायरी के नंबरों पर टिक करते हुए आगे बढ़ जाता है. ऐसे में सभी भक्त कोई 11 तो कोई 21 से लेकर 51 बार हनुमान चालीसा का पाठ कर देते हैं. छात्र-छात्राओं ने भी एक बार में 21 से लेकर 51 बार हनुमान चालीसा पढ़ते हुए 51 हजार पाठ किया. 

Ajmer News: नुपूर शर्मा के समर्थन में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ, दस ड्रोन कैमरों से हुई जुलूस की निगरानी

शैक्षणिक भ्रमण पर पैदल निकले छात्रों ने किया पाठ

शैक्षणिक भ्रमण और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया. विभिन्न निजी शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण में शामिल हुए. बहादुर सिंह सर्किल से 500 से अधिक छात्र-छात्राएं पैदल ही नृसिंह आश्रम के लिए रवाना हुए. 5 किलोमीटर लंबे मार्ग में कई स्थानों पर छात्र छात्राओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी. नृसिंह आश्रम पहुंचने पर सभी छात्र-छात्राओं अभिनंदन किया गया. शिक्षक धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि छात्र छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण के साथ ही नृसिंह आश्रम पहुंच कर सामूहिक रूप से 51 हजार हनुमान चालीसा का पाठ किया. सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में शामिल होने पहुंचे छात्र-छात्राओं और अन्य धर्म प्रेमी बंधुओं के लिए आश्रम समिति की ओर से महाप्रसादी का आयोजन किया गया. 

छात्र जीवन में फायदेमंद है हनुमान चालीसा-शिक्षक 

शिक्षक धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि हनुमान जी स्वयं हैं 'विद्यावान गुनी अति चातुर" राम काज करिबे को आतुर...हनुमान चालीसा का पाठ करनेवावे को हनुमान जी गुण भर देते हैं और छात्र-छात्राओं के लिए हनुमान चालीसा फायदेमंद है. उन्होंने कहा कि हर मंगलवार को छात्र बड़ी संख्या में हनुमान जी के मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं. इसका कारण है कि हनुमान जी की जिन पर कृपा होती है वह बुद्धिमान, गुणी और चातुर यानी अक्लमंद हो जाते हैं. हनुमान जी की कृपा पाने के लिए छात्रों को नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. छात्र जीवन में हनुमान चालीसा का पाठ करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है और शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलती है.

Rajasthan News: बच्चों की सेफ्टी को लेकर सरकार अलर्ट, स्कूल वैन के लिए जारी किए ये आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा की बड़ी मांग, अखिलेश बोले- मिले वेबकास्टिंग का लिंक
UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा की बड़ी मांग, अखिलेश बोले- मिले वेबकास्टिंग का लिंक
'UP में अब न फायरिंग, न दंगे और न कर्फ्यू... यही राम राज्य', पीलीभीत में बोले CM योगी
'UP में अब न फायरिंग, न दंगे और न कर्फ्यू... यही राम राज्य', पीलीभीत में बोले CM योगी
'डिप्टी CM को करनी चाहिए थी कार्रवाई', प्रयागराज में कार्यकर्ता की पिटाई पर बोले BJP विधायक
'डिप्टी CM को करनी चाहिए थी कार्रवाई', प्रयागराज में कार्यकर्ता की पिटाई पर बोले BJP विधायक
अखिलेश के MLA के आवास का घेराव करने पहुंचे हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल
अखिलेश के MLA के आवास का घेराव करने पहुंचे हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है', प्रधानमंत्री से राहुल गांधी ने किया ये सवाल
'24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है', प्रधानमंत्री से राहुल गांधी ने किया ये सवाल
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
'UP में अब न फायरिंग, न दंगे और न कर्फ्यू... यही राम राज्य', पीलीभीत में बोले CM योगी
'UP में अब न फायरिंग, न दंगे और न कर्फ्यू... यही राम राज्य', पीलीभीत में बोले CM योगी
रोहित-गिल फ्लॉप, फिर भी जीती टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को वनडे मैच में 35 रन से हराया
रोहित-गिल फ्लॉप, फिर भी जीती टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को वनडे मैच में 35 रन से हराया
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
Harley Davidson Sprint 440: Harley की नई बाइक देख भूल जाएंगे पुरानी X440, मिलेंगे ये फीचर्स
Harley की नई बाइक देख भूल जाएंगे पुरानी X440, मिलेंगे ये फीचर्स
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
Dairy Subsidy: 10 देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेंगे 11 लाख रुपये, ऐसे उठाएं फायदा!
10 देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेंगे 11 लाख रुपये, ऐसे उठाएं फायदा!
Embed widget