एक्सप्लोरर

UP News: गोरखपुर के टॉप 5 माफिया का आशियाना जमींदोज, बेशकीमती सामान निकाला गया बाहर

Gorakhpur News: गोरखपुर में माफिया के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई जारी है. अब टॉप 5 माफिया के मकान को जमींदोज कर दिया गया. कार्रवाई से पहले बेशकीमती और गृहस्थी के सामान को बाहर निकाला गया.

UP News: गोरखपुर में टॉप फाइव माफिया विनोद उपाध्याय के मकान पर शानिवार को बुलडोजर चल गया. सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाया गया मकान देखते-देखते जमींदोज हो गया. माफिया विनोद उपाध्‍याय के खिलाफ चार हत्‍याओं, रंगदारी, जमीन कब्‍जा करने, गैंस्‍टर समेत कई गंभीर धाराओं में 32 मुकदमे दर्ज हैं. 50 हजार का इनामी माफिया जांच एजेंसियों की रडार से अभी तक दूर है. माफिया विनोद उपाध्‍याय की गोरखपुर पुलिस समेत यूपी एसटीएफ को भी तलाश है. जिलाधिकारी कृष्‍णा करुणेश के आदेश पर मोगलहा में जीडीए ने अवैध कब्‍जे पर बुलडोजर चलाया.

अब टॉप 5 माफिया के मकान पर गरजा बुलडोजर
कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही. गुलरिहा थानाक्षेत्र स्थित मकान को गिराने में दो बुलडोजर और दो दर्जन से अधिक मजदूरों की मदद ली गई. फरार विनोद उपाध्‍याय का मकान ध्वस्त करने की कार्रवाई दोपहर 12.45 बजे जीडीए ने शुरू की. कार्रवाई से पहले घर में रखे बेशकीमती सोफा, आलमारी, एसी, टीवी, फ्रीज और गृहस्‍थी का सभी सामान बाहर निकाल दिया गया. विनोद उपाध्‍याय ने बरसों पहले कोल्‍ड स्‍टोरेज के नाम से दर्ज सरकारी जमीन पर कब्‍जा करना शुरू किया था.


UP News: गोरखपुर के टॉप 5 माफिया का आशियाना जमींदोज, बेशकीमती सामान निकाला गया बाहर

500 स्‍क्‍वायर मीटर यानी लगभग 5 हजार स्‍क्‍वायर फीट जमीन की कीमत 5 करोड़ है. करोड़ों रुपए खर्च कर मकान बनाकर रहने वाला विनोद उपाध्‍याय का परिवार 5 दिन पहले कीमती गृहस्‍थी का सामान छोड़कर फरार हो गया था. विनोद उपाध्‍याय पर धमकी देकर जमीन बेचने के लिए मजबूर करने का भी आरोप है. एसपी सिटी कृष्‍ण कुमार बिश्‍नोई ने बताया कि माफिया विनोद उपाध्‍याय फरार चल रहा है. 50 हजार के इनामी पर 32 संगीन मुकदमे दर्ज हैं. हत्‍या और गैंगस्‍टर के चार-चार मुकदमे हैं.

386 और 307 का भी मामला दर्ज है. विनोद उपाध्‍याय ने कई साल पहले कोल्‍ड स्‍टोरेज के नाम पर दर्ज संपत्ति को हथियाना शुरू किया. जमीन की कीमत 5 करोड़ रुपए है. करोड़ों रुपए का मकान भी बनाया है. आसपास की जमीनों को औने-पौने दाम पर बेचने के लिए दबाव भी डाल रहा था. माफिया विनोद उपाध्याय के खिलाफ हाल ही में तीन नए मुकदमे भी दर्ज हुए हैं. मामला रंगदारी मांगने का है. करोड़ों रुपए की 25 डिसमिल जमीन पर मालिक को कब्‍जा नहीं करने दिया जा रहा था.


UP News: गोरखपुर के टॉप 5 माफिया का आशियाना जमींदोज, बेशकीमती सामान निकाला गया बाहर

माफिया के खिलाफ सामने आने पुलिस ने अपील

फरार माफिया के खिलाफ इनाम की राशि बढ़ाई  जाएगी. उन्होंने बताया कि जीडीए की ओर से पहली बार नक्‍शा नहीं होने के कारण कार्रवाई की जा रही है. कार्रवाई का असर अन्‍य बदमाशों के ऊपर भी पड़ेगा. लोगों से अपील है कि किसी भी माफिया की धमकी से नहीं डरें. चिंता को बेफिक्र होकर पुलिस से साझा करें. पुलिस इंसाफ दिलाने के साथ पीड़ित को सुरक्षा भी देगी. विनोद उपाध्याय को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस और एजेंसियां लगी हैं. जीडीए के प्रभारी अधिकारी अधिशासी अभियंता किशन सिंह ने बताया कि 500 स्‍क्‍वायर मीटर के प्‍लॉट में 210 स्‍क्‍वायर मीटर पर निर्माण किया गया है.

2.5 करोड़ के मकान का नक्‍श और मानचित्र पास नहीं है. मकान को गिराने की कार्रवाई जीडीए की ओर से की जा रही है. उन्होंने मकान को अवैध संपत्ति बताया. वीडियोग्राफी के बाद सामान एक कमरे में रखवा दिया गया है. बता दें कि 12 जून को भी जेल में बंद माफिया अजीत शाही के अवैध कब्‍जे पर बुलडोजर चल चुका है. अजीत शाही गोरखपुर का टॉप-10 माफिया है.  

Atiq Ahmed News: अतीक और अशरफ की हत्या का बदला लेने की धमकी का मामला, दो सगे भाई गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget