एक्सप्लोरर

Bulandshahr News: बुलंदशहर पुलिस ने चेकिंग के दौरान शातिर बदमाश को पकड़ा, अवैध हथियार बरामद

UP News: कोतवाली देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान शातिर बदमाश को पकड़ा है. पुलिस के अनुसार बदमाश पर यूपी और दिल्ली में आधा दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं. मामले में कार्रवाई की जा रही है.

Bulandshahr News: बुलंदशहर के नवागत एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के चार्ज संभालते ही पुलिस अलर्ट मोड़ है. इसी क्रम में कोतवाली देहात पुलिस की बाइक सवार शातिर बदमाश के साथ देहात क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई. बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने की वजह से घायल हुआ है. पुलिस ने बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस व चोरी की बाइक भी बरामद की है. 

बुलंदशहर की कोतवाली देहात पुलिस वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रही है. इस अभियान के तहत देहात क्षेत्र के अनूपशहर रोड़ हजरतपुर बम्बे के पास पुलिस संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चैकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर सवार 1 संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया. पुलिस ने उसको रुकने का इशारा किया लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए बाइक को तेजी से मोड़कर बम्बा पटरी की ओर भागने लगा. खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की. पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने की वजह से बदमाश घायल हुआ है.

बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद
पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश की पहचान भवनेश उर्फ अंकुर उर्फ तुषार पुत्र नन्दकिशोर निवासी ग्राम डयौटी थाना बछरायूं जनपद अमरोहा के रुप में हुई हैं. घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बदमाश के कब्जे से 1 तमंचा, कारतूस व दिल्ली से चोरी की बाइक बरामद हुई है. बदमाश भवनेश का लंबा आपराधिक इतिहास है. भवनेश पर यूपी और दिल्ली में आधा दर्जन से अधिक संगीन अपराध दर्ज है. 

पुलिस की कार्रवाई पर क्या बोले अधिकारी?
एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के अनूपशहर रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी अनूपशहर रोड से एक बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया. पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया जिस पर वह अपनी बाइक नहर पटाने की तरफ मोड़कर तेजी से भागने लगा. पुलिस टीम ने संदिग्ध बाइक सवार का पीछा किया.  पुलिस से खुद  को घिरता देख बदमाश पुलिस टीम पर फायर किया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश भवनेश घायल हो गया. मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का बदल जाएगा नाम, अधिकारियों ने दिए ये संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget