एक्सप्लोरर

Bulandshahr: खुद को बीजेपी विधायक बता लोगों को करता था फोन, काम कराने का बनाता था दबाव, गिरफ्तार

Bulandshahr News: बुलंदशहर की पुलिस ने ठग भूपेंद्र सिंह के साथी का पर्दाफाश किया है. उसने भूपेंद्र के पकड़ने जाने के बाद उसे बचाने की एवज में उससे 15 लाख रुपये लिए थे.

Bulanshahr Crime News: बुलंदशहर (Bulandshahr) की डिबाई पुलिस ने सीआरपीएफ (CRPF) के फर्जी डिप्टी कमांडेंट के बाद अब एक ऐसे ब्लफमास्टर को गिरफ्तार किया है जो खुद को विधायक बताकर लोगों से ठगी कर रहा था. वह प्रदेश के बड़े अधिकारियों को फोन मिलाकर उनपर रौब गांठता था और अपना काम कराने की कोशिश करता था. पुलिस ने बताया कि आरोपी खुद को बदायूं के बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक आरके शर्मा (RK Sharma) बताता था. 

बता दें कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान संजय ओझा के रूप में हुई है. उस पर बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के भी आरोप हैं. संजय ओझा जनवरी में गांव दोगवां से पकड़े गए सीआरपीएफ के फर्जी डिप्टी कमांडेंट भूपेंद्र सिंह का ही साथी बताया जा रहा है. वह जहांगीराबाद का रहने वाला है.  डिबाई सीओ भास्कर मिश्रा ने दावा किया कि पकड़ा गए आरोपी संजय ओझा ने कहां-कहां ठगी की है, कॉल डिटेल के आधार पर इसकी भी जांच की जा रही है. 

संजय-भूपेंद्र साथ मिलकर लोगों से करते थे ठगी
पुलिस का कहना है कि संजय ओझा, भूपेंद्र सिंह के साथ मिलकर भोलेभाले लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये ठगने का काम करता था. आरोपी संजय ने स्वीकार किया है कि उसने भूपेंद्र के खिलाफ होने वाली कार्रवाई को रोकने की कोशिश की और आरोप लिखे जाने पर आपित्त रिपोर्ट लगवाने के लिए 15 लाख रुपये लिए थे. ये 15 लाख रुपये भूपेंद्र सिंह से उसने लिए थे. इसके अलावा आरोपी संजय ओझा खुद को विधायक बताकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को फोन कर उनके क्षेत्र से संबंधित मामले में रौब जमाकर दबाव बनाने का प्रयास करता था. गिरफ्तार आरोपी द्वारा अन्य लोगों से ठगी करने के लिए संबंध में भी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें -

UP Politics: अखिलेश यादव पर टला CBI का संकट, सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मुलायम परिवार को दी बड़ी राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget