एक्सप्लोरर

सिकंदराबाद की दवा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की आठ गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

UP News: बुलंदशहर के सिकंदराबाद स्थित दवा फैक्ट्री में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई. दमकल की आठ गाड़ियों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस घटना में जनहानि की खबर नहीं है.

Bulandshahr News: बुलंदशहर के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में स्थित दवा बनाने वाली एक फैक्ट्री में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई. आग देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और सनराइज फैक्ट्री को अपनी जद में ले लिया. आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि इस घटना में किसी प्रकार से जनहानि की कोई खबर नहीं है. वहीं इस घटना में करोड़ो रुपये के नुकसान का अनुमान है. फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है.

आग की भयावहता को देखते हुए जनपद बुलंदशहर के अलावा नोएडा-गाज़ियाबाद समेत आसपास से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा. तो वहीं आसपास की सभी फैक्ट्रियों को भी खाली कराना पड़ा. हालांकि सूचना के बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक सिंह, सिकंदराबाद एसडीएम रेनू, सीओ पूर्णिमा सिंह भी मौके पर पहुंचे जबकि एफएसओ द्वारा फैक्ट्री में मोर्चा संभाला गया. बता दें कि आग को काबू करने के लिए फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं, जबकि क़रीब 5 घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया गया. हालांकि आग से जनहानि को कोई ख़बर नहीं है. आग से दोनों फैक्ट्रियों में करोड़ों का नुकसान बताया जा रहा है. 

आगजनी की घटना में जनहानि नहीं
घटना की जानकारी देते हुए सीओ सिकंदराबाद पूणिर्मा सिंह ने बताया कि केमिकल फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई घटना की सूचना पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर है. आग पर काबू पाने के लिए सिकंदराबाद के साथ साथ गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर से दमकल की गाड़ियां पहुंची. आग पर काबू पा लिया गया है.आग लगने का कोई कारण अभी तक नहीं पता चला है कोई जनहानि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: 'बुलेट ट्रेन से ज्यादा जरूरी है सुरक्षित रेल, अश्विनी वैष्णव दें इस्तीफा' कंचनजंगा हादसे पर चंद्रशेखर का बड़ा जुबानी हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget