एक्सप्लोरर

बुलंदशहर में आश्रम सेवादार ने दो नाबालिग छात्राओं को बनाया हवस का शिकार, पीड़िता के पेट दर्द से हुआ खुलासा

Bulandshahr Rape Case: बुलंदशहर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक आश्रम के सेवादार ने नाबालिग बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Bulandshahr News Today: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के एक आश्रम के सेवादार ने दो नाबालिग छात्राओं को अपनी हवस का शिकार बनाया. इनमें से एक पीड़िता गर्भवती हो गई है. इस मामले में अब पीड़ित छात्रों के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत आरोपी सेवादार को हिरासत में ले लिया है.

यह पूरा माला बुलंदशहर जिले के स्याना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है. दोनों नाबालिग छात्राओं के परिजनों ने स्याना कोतवाली में आरोपी के खिलाफ अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई है. परिजनों के जरिये दी गई तहरीर में बताया गया है कि दोनों पीड़ित छात्राओं का अक्सर आश्रम में आना जाना था. 

साइकिल सिखाता था आरोपी
पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, एक पीड़िता कक्षा 6 और दूसरी कक्षा 8 में पढ़ती है. दोनों छात्राओं को आश्रम का सेवादार मोहनलाल साइकिल चलाना सिखाया करता था. इसी बहाने आरोपी दोनों को बहला फुसला कर नशीला पदार्थ खिलाता था, बाद में आश्रम के एक कमरे में ले जाकर दोनों किशोरियों के साथ रेप करता था. 

पेट दर्द हुआ खुलासा
आरोपी सेवादार मोहनलाल लंबे समय से दोनों किशोरियों को बारी-बारी हवस का शिकार बनाता था. परिजनों का कहना है कि एक किशोरी के  पेट में दर्द की शिकायत होने पर उसे नगर एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर ले जाया गया. चिकित्सकीय जांच में छात्रा के पेट में चार माह का गर्भ होने का मामला सामने आया.

यह सुनकर परिजनों के पांव तले से जमीन खिसक गई. इसके बाद जब पीड़िता से परिजनों ने पूछा तब जाकर आश्रम के सेवादार मोहनलाल की घिनौनी करतूत का पता चला. इसके बाद पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी सेवादार के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई. 

पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मोहनलाल के खिलाफ अलग-अलग दो एफआईआर दर्ज करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है. एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. छात्राओं को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. 

ये भी पढ़ें: मथुरा जन्मभूमि-ईदगाह विवाद: हाईकोर्ट से झटका मिलने के बाद इस बड़ी तैयारी में है मुस्लिम पक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
धराली आपदा को एक साल: मलबे से उठ खड़ा हुआ गांव, जख्म अब भी ताजा
धराली आपदा को एक साल: मलबे से उठ खड़ा हुआ गांव, जख्म अब भी ताजा

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget