एक्सप्लोरर

Bulandshahr: महिला की हत्या की जांच कर रही थी पुलिस, मेरठ में बेटे संग मिली, मौत की झूठी कहानी से उठा पर्दा

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मृत मानी जा चुकी महिला को जिंदा पकड़ा गया है. वह अपने बेटे के साथ मेरठ में सकुशल मिली है. इंस्टाग्राम पोस्ट से उसे पकड़ा गया है.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर (Blind Murder) की गुत्थी को सुलझाते हुए मृत मानी जा चुकी महिला को जिंदा बरामद कर लिया है. पुलिस रूही नाज हत्याकांड (Ruhi Naaz Murder) की जांच कर रही थी, लेकिन जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वह जिंदा है और वह मेरठ में मिली. 

पति विदेश से आकर कर रहा था तलाश

बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के काजमपुर देवली के ताबिश का निकाह छह साल पहले बुलंदशहर सिटी कोतवाली क्षेत्र की बीसा कॉलोनी में रहने वाली रूही नाज के साथ हुआ था. रूही नाज और ताबिश के दो बेटे हैं. शादी के बाद ताबिश रोजगार के चक्कर में सऊदी अरब चला गया. इसी साल फरवरी में रूहीना नाज अपने एक बच्चे के साथ अचानक गायब हो गई. परिवार वालों ने इसकी जानकारी ताबिश को दी. ताबिश भारत लौट आया और रूही नाज की तलाश में जुट गया, लेकिन रूहीनाज का कहीं भी सुराग नहीं लग पाया.

कोई सुराग ने मिलने पर दर्ज कराया केस

वहीं ताबिश ने शक की बुनियाद पर अपनी सास और साले अदनान के खिलाफ बुलन्दशहर नगर कोतवाली में हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज करा दी. पुलिस पड़ताल कर ही रही थी कि रूही नाज की इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट का पता पुलिस को चल गया. साइबर टीम और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आज रूही नाज और उसके बच्चे को मेरठ से बरामद कर लिया. रूही नाज पिछले आठ महीने से मेरठ में किराए के फ्लैट में रह रही थी. कत्ल की झूठी कहानी क्यों बनाई गई, इसकी तह तक जाने के लिए पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है.

UP News: '...तो हम किस खेत की मूली है', जब 2024 में गठबंधन के सवाल पर बोले ओपी राजभर

पुलिस ने मामले में दी यह जानकारी

वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी में बताया कि बुलंदशहर सिटी कोतवाली में ताबिश ने अपनी पत्नी और बेटे के कत्ल की एफआईआर दर्ज कराई थी. एफआईआर के आधार पर पुलिस जांच कर ही रही थी. पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रूही नाज के जिंदा होने का पता चला. पुलिस ने बुलंदशहर से रूही नाज और उसके बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है. ताबिश ने कत्ल की झूठी कहानी क्यों लिखी, इसकी पड़ताल की जा रही है. 

ये भी पढ़ें -

Uttarakhand News: चंपावत के घटोत्कच मंदिर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, पहाड़ी संस्कृति को लेकर कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget