एक्सप्लोरर

बजट में उत्तर प्रदेश का भी रखा गया खास ख्याल, जल परिवहन व घर-घर पेयजल का मिला तोहफा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि उनकी सरकार का फोकस नेशन हाईवे ग्रिड को और मजबूत करने पर है। हम 'मेक इन इंडिया' के जरिए स्वदेशी की तरफ बढ़ रहे हैं।

लखनऊ, एबीपी गंगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2019-2020 में उत्तर प्रदेश पर भी खासा ध्यान दिया है। आम बजट 2019-20 में उत्तर प्रदेश में पेयजल की सुविधा घर-घर तक पहुंचाने के साथ ही जल परिवहन पर जोर दिया है। वाराणसी से हल्दिया जलमार्ग 2019-2020 तक पूरा हो जाएगा।

राष्ट्रीय जलमार्ग -1 (गंगा नदी) पर बन रहे चार मल्टी मॉडल टर्मिनलों में से पहले टर्मिनल का वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था। मोदी सरकार 2.0 के पहले आम बजट 2019 को पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार के ड्रीम प्रॉजेक्ट गंगा जल परिवहन के तहत वाराणसी से हल्दिया तक जलमार्ग 2020 तक पूरा हो जाएगा। चार मल्टी मॉडल टर्मिनल का निर्माण भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण विश्व बैंक की मदद से कर रहा है। यह पूरा प्रोजेक्ट 2020 में तैयार हो जाएगा।

बजट में उत्तर प्रदेश का भी रखा गया खास ख्याल, जल परिवहन व घर-घर पेयजल का मिला तोहफा

जल परिवहन के लिए वाराणसी से हल्दिया तक 1390 किलोमीटर लंबा जलमार्ग विश्व बैंक के आर्थिक सहयोग से विकसित किया गया है। इस पर करीब 4200 करोड़ की लागत आई है। अगस्त 2016 में ट्रायल रन के तहत वाराणसी से मारुति कार की खेप हल्दिया भेजी गई थी तब से जलमार्ग के कई खंडों में 15 बार कार्गो की आवाजाही हो चुकी है।

'मेक इन इंडिया' पर फोकस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि उनकी सरकार का फोकस नेशन हाईवे ग्रिड को और मजबूत करने पर है। हम 'मेक इन इंडिया' के जरिए स्वदेशी की तरफ बढ़ रहे हैं। हमारी सरकार देश को आधुनिक भी बना रही है जिसमें 657 किमी मेट्रो को चालू किया गया है। 300 किमी नए मेट्रो प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है। हमारा अगला मकसद देश के अंदर ही जलमार्ग शुरू करने की है। हमारा लक्ष्य इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को बढ़ाना देना है।

हर घर तक पहुंचेगा पानी

वित्त मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति पर भी केंद्र सरकार की वरीयता में है। यहां पर पूर्वांचल के साथ बुंदेलखंड में यह बड़ी समस्या है। इससे निजात पाने के लिए जलशक्ति मंत्रालय का गठन किया है। जलापूर्ति के लक्ष्य को लागू किया जा रहा है जिसके लिए 1,592 ब्लॉक की पहचान की गई है। इसके साथ ही जिलों में जल शक्ति अभियान चलेगा। इसके जरिए हर घर तक पानी पहुंचाया जाएगा। हमारी सरकार का लक्ष्य वर्ष 2024 तक हर घर तक जल पहुंचाने का है।

बजट में उत्तर प्रदेश का भी रखा गया खास ख्याल, जल परिवहन व घर-घर पेयजल का मिला तोहफा

उम्मीदों को पूरा करने वाला बजट

बजट भाषण के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद यह पहला अवसर है कि किसी पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट पेश किया है। मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं। उनका यह बजट देश के लोगों की उम्मीदों को पूरा करता है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि मुझे विश्वास है कि यह बजट भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के विजन को साकार करने का रोडमैप देने के साथ ही 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' की परिकल्पना को भी साकार करने की दिशा में मजबूत कदम होगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget