एक्सप्लोरर

Budaun: गिलास में शख्स ने फोड़ा पटाखा, राहगीर के गले में जाकर लगा कांच का टुकड़ा, मौत

Budaun News: दीपावली पर अपने मजे के लिए जलाए जाने वाले पटाखों को अगर सही तरीके से नहीं फोड़ा गया, तो वह मजा सजा भी बन जाता है. ऐसा ही कुछ बदायूं के मोरूबाला गांव में हुआ है.

Badaun News: दीपावली पर लोग पटाखे फोड़ने के अलग-अलग तरीके निकाला करते हैं. ये तरीके कभी-कभी लोगों के लिए खतरनाक भी साबित हो सकते हैं. उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां के थाना जरीफनगर इलाके में स्थित एक गांव में युवक ने कांच के गिलास में पटाखा रखकर फोड़ दिया. इस वजह से पटाखे का गिलास भी फट गया और कांच का एक टुकड़ा राहगीर के गले में जाकर लगा. इस हादसे में राहगीर की मौत हो गई है.

बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद आरोपी फरार हो गया है. फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुटी है. 

यह भी पढ़ें: Prayagraj: डेंगू मरीज को मौसंबी का जूस चढ़ाने वाले अस्पताल पर चलेगा बुलडोजर, नोटिस चस्पा

गले में कांच घुसने से बेसुध हो गया छत्रपाल
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामला बदायूं के थाना जरीफनगर के गांव मोरूबाला का है. यहां दीपावाली की रात को गांव के ही धीरेंद्र नाम के शख्स ने गिलास में पटाखा फोड़ दिया. उन्होंने बताया कि पटाखा फटने के साथ ही गिलास भी फटकर टुकडे़-टुकडे़ हो गया. वहीं, गिलास का एक टुकड़ा छिटक कर गांव के ही एक 38 वर्षीय छत्रपाल के गले में लगा. टुकड़ा इतनी स्पीड से उड़ा कि गले को गहराई से काट दिया. इसके बाद छत्रपाल के गले से खून निकलने लगा और वह वहीं गिर गया. यह देख आरोपी धीरेंद्र मौके से फरार हो गया.

जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलने पर छत्रपाल के परिजन वहां पहुंचे और आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां, डाक्टरों ने छत्रपाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही छत्रपाल ने दम तोड़ दिया. 

फरार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में लग गई है. पुलिस क्षेत्राधिकारी सहसवान चंद्रपाल सिंह ने बताया कि गिलास में रखकर पटाखा फोड़ते समय गिलास का टुकड़ा गले में लगने से छत्रपाल नामक व्यक्ति की मौत हो गई. मामले में आरोपी धीरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. अब उसका तलाश जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget