एक्सप्लोरर

Budaun Murder Post-mortem Report: साजिद-जावेद ने बदायूं के बच्चों पर किए 20 से ज्यादा वार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

Budaun Murder Case Update: साजिद-जावेद ने बदायूं के बच्चों पर छुरी से 20 से ज्यादा बार वार किए थे. वहीं एनकाउंटर में मारे गए साजिद को तीन गोलियां लगीं थीं.

Badaun Double Murder: उत्तर प्रदेश स्थित बदायूं के बाबा कॉलोनी में दो भाइयों आयुष (13) और अहान (6) की हत्या नृशंसता से की गई थी. बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि आयुष और अहान को मारने के लिए साजिद ने चाकू से कुल 23 वार किए थे. आयुष के शरीर पर 14 और अहान के जिस्म पर 9 घाव मिले. जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि साजिद ने कितनी बेरहमी से उन पर हमला किया होगा. 

साजिद पैसे मांगने के बहाने घर में घुसा था और मौका देखते ही बच्चों को बहला फुसलाकर छत पर ले गया जहां उसने चाकू से दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया था. साजिद ने कई बार बच्चों पर चाकू से वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई. उनके शरीर पर कई जगह चाकू से कटने के निशाना है. छत पर चारों ओर खून के निशान भी देखे जा सकते हैं.

मुठभेड़ की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी साजिद को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया. इस मुठभेड़ की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं. डीएम मनोज कुमार ने सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार को जांच सौंपते हुए 15 दिन में रिपोर्ट तलब की है. साथ ही शासन को पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट भेज दी है. इस घटना में फरार भाई जावेद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. 

पुलिस ने जावेद को बरेली के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है. आरोपी जावेद हत्या के बाद दिल्ली भाग गया था, जिसके बाद बुधवार को वो बरेली में में सरेंडर के लिए आया था. लोगों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने खुद को निर्दोष बताया है. आरोपी ने कहा कि साजिद उसका बड़ा भाई था,जो किया उसने किया..उसका इससे कुछ लेना देना नहीं हैं. स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर बरेली पुलिस के हवाले कर दिया और फिर बरेली पुलिस ने जावेद को बदायूं पुलिस को सौंप दिया है. 

पुलिस ने इस मामले में साजिद के पिता समेत दो लोगों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. मुठभेड़ में ढेर हुए साजिद को पुलिस की तीन गोलियां लगी थीं. साजिद को सीने में दो  और एक गोली पेट में लगी थी.

Lok Sabha Election 2024: BJP की रणनीति पर सपा ने की सेंधमारी, बागपत में इस चेहरे पर जताया भरोसा

बदायूं हत्याकांड पर सियासत गरमाई
बदायूं हत्याकांड पर यूपी की सियासत गरमा गई है. इसे लेकर सपा ने चुनाव से जोड़कर भाजपा पर हमला बोला है. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने इस पर पलटवार किया है. सपा ने बीजेपी पर इसे सांप्रदायिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया तो  केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए कहा कि सपा में नैतिकता नाम की कोई चीज बची है तो बदायूं मामले में राजनीति ना करे. वैसे सपा और अपराधियों का संबंध यूपी का बच्चा-बच्चा जानता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget