एक्सप्लोरर

Budaun News: एसएसपी ऑफिस में किसान ने की आत्मदाह की कोशिश, चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मियों पर हुआ ये एक्शन

Budaun: एसएसपी ऑफिस में एक किसान ने आग लगा कर आत्मदाह करने की कोशिश की. मामले में चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

UP Latest News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में बुधवार को एक बड़ी घटना घटी है. एसएसपी ऑफिस में एक व्यक्ति ने आग लगा कर आत्मदाह करने की कोशिश की. अति गंभीर हालत में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर हालत गम्भीर होने पर बरेली रेफर किया गया. जानकारी के मुताबिक पुलिस की कार्य प्रणाली से वह दुखी था. दबंगों ने गेंहू की फसल में आग लगा दी थी.

आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी.  एसएसपी ने लापरवाही के आरोप में थाना अध्यक्ष सिविल लाइन सहित पांच लोगों को निलंबित कर दिया है. 

दरअसल किसान किशनपाल सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव का रहने वाला है. कुछ दबंगों ने किशनपाल के खेत में गेहूं की फसल में आग लगा दी जिसकी शिकायत किशनपाल ने थाना सिविल लाइन की पुलिस चौकी मंडी समिति पर की लेकिन आरोप लगाया गया है कि उस समय रहे चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने उनकी एक नहीं सुनी.

कई बार शिकायत करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके चलते आज किशनपाल ने पुलिस ऑफिस में आग लगाकर आत्मदाह करने की कोशिश की समय रहते मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से हालत गम्भीर होने के कारण बरेली रेफर कर दिया गया.

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ओपी सिंह ने थाना अध्यक्ष सिविल लाइन राजकुमार तिवारी, चौकी इंचार्ज अशोक कुमार वर्तमान चौकी इंचार्ज राहुल पुंडीर और दो सिपाहियों सहित कुल पांच लोगों को निलंबित कर दिया. अब पूरे केस की जांच एसपी सिटी और एसपी देहात करेंगे.

इसे भी पढ़ें:

Kasganj News: कासगंज के 36 गांवों का होगा कायापलट, जानें मॉडल गांव में होंगी क्या-क्या सुविधाएं?

UP: CM योगी का निर्देश- धर्मस्थलों पर दोबारा नहीं लगने चाहिए लाउडस्पीकर, अगर आवाज आई तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget