एक्सप्लोरर

UP Politics: ओबीसी आरक्षण को लेकर बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- 'जानबूझकर छोड़ी कमी'

UP Nikay Chunav: लोकसभा चुनाव से पहले बसपा नगर निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा फूंकना चाहती है. प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने दावा किया कि बसपा का प्रदर्शन अच्छा रहेगा.

UP Nagar Nikay Chunav: लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) से पहले बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) की नगरीय निकाय चुनाव पर निगाहें टिकी हुई हैं. यही वजह है कि बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल (Vishwanath Pal) के नेतृत्व में पार्टी पूरे प्रदेश में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है ताकि कार्यकर्ताओं में जोश भरा जा सके और नगरी निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके.

साल 2017 में हुए नगरी निकाय चुनाव में बीजेपी के बाद बीएसपी ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया था और 16 नगर निगमों में से दो नगर निगम अलीगढ़ और मेरठ में बीएसपी ने जीत दर्ज की थी. इसके साथ ही कई नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी बीएसपी के प्रत्याशी जीतने में सफल रहे थे. ऐसे में विधानसभा चुनाव में एक सीट पर जीतने वाली बीएसपी अब अपने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरना चाहती है. इसी क्रम में मंडल स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं.

पार्टी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा फूंकने में जुटी बसपा
आगरा को दलितों की राजधानी कहा जाता है, नागपुर के बाद पूरे देश में अगर कहीं भी सबसे ज्यादा दलित आबादी रहती है, तो वो आगरा है. ऐसे में एक सीट पर सिमटी बीएसपी नगर निकाय में बेहतर प्रदर्शन करके कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देना चाहती है.  इसको लेकर आज प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने आगरा मंडल के आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और मथुरा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. विश्वनाथ पाल ने कहा कि बसपा निकाय चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगी. 

ओबीसी आरक्षण पर साधा निशाना

इस दौरान बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने ओबीसी आरक्षण को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी सरकार ने जान बूझकर ओबीसी आरक्षण में कमियां छोड़ी ताकि लोग कोर्ट जाएं पर अब कोर्ट का जो फैसला आया है तो उसके बाद पिछड़ों में मैसेज देने के लिए कमीशन को गठित कर दिया है. वहीं जब उनसे भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बसपा सुप्रीमो मायवाती की चिट्ठी पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मायावती ने राहुल गांधी को 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए बधाई दी है ना कि समर्थन किया है. 

ये भी पढ़ें-  UP Politics: अफजाल अंसारी ने मुंबई में सीएम योगी के रोड शो पर कसा तंज, 2024 में बीजेपी को लेकर किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget