एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव आरएस कुशवाहा ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, सियासी अटकलें तेज

UP Election 2022: अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आरएस कुशवाहा ने कहा कि ये एक शिष्टाचार भेंट थी. दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई इसके बारे में उन्होंने विस्तार से नहीं बताया.

UP Election 2022: यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन अभी से ही पार्टियों ने कमर कस ली है. नेताओं का एक दल छोड़कर दूसरे दल में जाने का सिलसिला जारी है और ये चुनाव आते आते तक देखने को मिलेगा. इस बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से की शिष्टाचार भेंट. सूत्रों के मुताबिक, कुशवाहा जल्द ही समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं.

समाजवादी पार्टी ने दोनों नेताओं के बीच बैठक की एक तस्वीर टैग करते हुए ट्वीट किया, "बीएसपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुशवाहा ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की." कुशवाहा ने कहा, "हां मैंने अखिलेश जी से मुलाकात की. यह एक शिष्टाचार भेंट थी." हालांकि, उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया से हुई बातचीत के बारे में विस्तार से कुछ भी नहीं बताया.

लखीमपुर के रहने वाले कुशवाहा ने वर्ष 2018 में समाजवादी पार्टी और बीएसपी के बीच महागठबंधन के दौरान बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाई थी. पूर्व में विधायक और विधान परिषद सदस्य रह चुके कुशवाहा ने वर्ष 2009 में रायबरेली से कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था.

इससे पहले, बीएसपी से निष्कासित किए जा चुके वरिष्ठ नेता लालजी वर्मा और राम अचल राजभर ने भी पिछले हफ्ते अखिलेश से मुलाकात की थी. उस बैठक को भी एक शिष्टाचार भेंट कहा गया था. उस वक्त ऐसी अटकलें लगाई गई थीं कि वर्मा और राजभर समाजवादी पार्टी के टिकट पर अगला विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. लालजी वर्मा जहां बीएसपी विधायक दल के नेता थे, वहीं राजभर इसी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं.

लालजी वर्मा और राम अचल राजभर को बीएसपी प्रमुख मायावती ने गत तीन जून को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में दल से निष्कासित कर दिया था. गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी और बीएसपी दोनों ने ही ऐलान किया है कि वे साल 2022 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने-अपने बलबूते पर लड़ेंगी.

Yogi Adityanath Meeting: CM योगी आदित्यनाथ ने नए मंत्रियों के साथ की बैठक, दिए ये सुझाव

UP Politics News: बीजेपी सांसद पिटाई केस में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने खारिज किये आरोप, वीडियो साझा कर दिये सबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget