एक्सप्लोरर

UP Politics: BSP के इन तीन सांसदों ने मायावती को दी चुनौती! जानिए क्यों बढ़ी हलचल?

बीएसपी (BSP) के तीन सांसदों ने राज्य में पार्टी चीफ मायावती (Mayawati) के लिए नई चुनौती पेश की है. अब उनकी सियासी मुलाकातों की तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हुई है.

UP News: उत्तर प्रदेश में बीएसपी (BSP) के सांसदों अब मायावती (Mayawati) को चुनौती देते नजर आ रहे हैं. दरअसल, बीते दिनों में बीएसपी सांसदों की विरोधी पार्टियों के दिग्गज नेताओं से हुई मुलाकात के बाद ऐसी चर्चा शुरू हुई है. इन सांसदों में तीन नाम प्रमुख तौर पर चर्चा में बने हुए हैं. इन सांसदों में जौनपुर (Jaunpur) से सांसद श्याम सिंह यादव (Shyam Singh Yadav), अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) से सांसद रितेश पांडेय (Ritesh Pandey) और अमरोहा (Amroha) से सांसद कुंवर दानिश अली (Kunwar Danish Ali) का नाम है. 

सबसे पहले सांसद श्याम सिंह यादव बीते लंबे वक्त से पहले कांग्रेस और फिर बीजेपी के करीब दिखे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में जब भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंचे तो बीएसपी सांसद यात्रा में शामिल हुए. इसके बाद उन्होंने बीएसपी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर प्रतिक्रिया दी. हालांकि जब केंद्र सरकार ने बजट पेश किया तो बीएसपी सांसद ने उसकी तारीफ की. बजट की तारीफ करने के बाद बीएसपी सांसद ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की.

तस्वीरों में देखिए सीएम शिंदे का यूपी में भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा सियासी संदेश, जानिए क्या कहा?

इस तस्वीर की खूब हुई चर्चा
अब बात अंबेडकर नगर से सांसद रितेश पांडेय की करते हैं. रितेश पांडेय की बीते दिनों अखिलेश यादव के साथ तस्वीर काफी चर्चा में रही. इस तस्वीर में दोनों एक साथ बैठे नजर आ रहे थे. दोनों की साथ मुस्कुराते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई. गौर करने वाली बात ये है कि रितेश पांडेय के पिता राकेश पांडेय सपा के विधायक हैं. 2022 के चुनाव से पहले राकेश पांडेय बीएसपी छोड़कर सपा में शामिल हुए थे और फिर जलालपुर विधानसभा सीट से विधायक बने हैं. 

वहीं बीते दिनों कुंवर दानिश अली की तस्वीर भी खासी चर्चा में रही है. दानिश अली ने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की. जिसके बाद इस मुलाकात के सियासी मायने निकाले जाने लगें. ऐसे में देखा जाए तो बीएसपी के इन तीनों सांसदों के कारण पार्टी की चुनौती बढ़ी हुई है. ये खबरें ऐसे वक्त में सामने आई हैं जब लोकसभा चुनाव में करीब एक साल का वक्त बचा हुआ है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget