एक्सप्लोरर

'मुस्लिम वोट के लिए संभल-संभल कर रही सपा और कांग्रेस', मायावती ने दलितों का जिक्र कर लगाए आरोप

Mayawati News: बसपा सुप्रीमो मायावती ने बांग्लादेश की घटनाओं पर विपक्षी दल सपा और कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाए और सरकार से मांग की कि वहां के हिन्दुओं को वापस भारत लाया जाए.

Mayawati News: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं को लेकर विपक्षी दलों को घेरा और पूछा कि मुख्य विपक्ष दल होने के बाद भी कांग्रेस और सपा इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं. ये दोनों दल सिर्फ मुस्लिम वोटरों को साधने के लिए सिर्फ संभल हिंसा की बात कर मुस्लिम समाज को लड़वा रही हैं. मायावती ने मांग की कि केंद्र सरकार को बांग्लादेश के दलितों को भारत लाना चाहिए. 

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि संसद चल रही है और विपक्षी दल देश और यहां के जनहित के मुद्दे न उठाकर अपने राजनीतिक स्वार्थ में संभल में हुई हिंसा की आड़ में खासकर सपा और कांग्रेस पार्टी मुस्लिम वोट को रिझाने में लगी हुईं हैं. इन्हें बाकी मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल मुस्लिम समाज को भी तुर्क और नॉन तुर्क को आपस में लड़ा रही है. जिससे मुस्लिम समाज को भी सतर्क रहना है. 

सपा-कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल
मायावती ने कहा कि इससे भी ज्यादा दुख की बात ये है कि जिनकी बदौलत से संसद में दलित वर्ग के सांसद पहुंचे हैं वो भी अपनी-अपनी पार्टियों के आकाओं को खुश करने के लिए दलित उत्पीड़न के मुद्दे पर चुप्पी साधकर बैठ गए हैं. चाहे वो दलितों के उत्पीड़न का मामला अपने देश का है या बांग्लादेश का हो. 

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हमले का जिक्र करते हुए मायावती ने कहा कि वहां जो हिन्दू जुल्म और ज्यादती का शिकार हो रहे हैं उनमें अधिकांश संख्या उन दलितों की है उन कमजोर तबके के लोगों की है जिनकी बहुलता होते हुए भी सजा के तौर पर उन्हें पाकिस्तान के साथ भेज दिया गया, क्योंकि वहां से उन्होंने बाबा साहेब को संविधान सभा में चुनकर भेज दिया था. 

मायावती ने आरोप लगाया कि उस वक्त ये सब जातिवादी खेल कांग्रेस पार्टी ने किया था और अब जब वहां उनका शोषण हो रहा है तो विपक्ष की मुख्य पार्टी चुप है और वो सिर्फ मुस्लिम वोट से लिए संभल-संभल चिल्ला रही है. इस मामले में सपा और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं. उन्होंने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से मांग की कि सरकार अपनी जिम्मेदारी आगे बढ़कर निभाए ताकि शोषण का शिकार हो रहे लोगों को बचाया जा सके. कांग्रेस की इस गलती का खामियाजा जो वहां के दलितों को उठाना पड़ रहा है. उन्हें भारत में वापस लाया जाए. 

यूपी के मदरसों में अब मिलेगी कामिल और फाजिल की डिग्री? योगी सरकार कर रही बड़ी तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में बच्चों से साफ कराई स्कूल की छत, प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड
लखनऊ में बच्चों से साफ कराई स्कूल की छत, प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget