एक्सप्लोरर

कठुआ रेप व मर्डर केस में दोषियों को सुनाई गई सजा, अब बीएसपी मुखिया मायावती ने ट्वीट कर कह दी बड़ी बात

मायावती ने कहा कि कानून से कानून का राज कायम करने के लिए देश में हर जगह ऐसी सजा निश्चित रूप से नजीर बनेगी। अब बेहद जरूरी हो गया कि किसी भी हालत में इस तरह का कृत्य करने वाले बच न सकें।

लखनऊ, एबीपी गंगा। कठुआ गैंगरेप और हत्याकांड में दोषियों को सजा मिलने के बाद बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि 'माननीय कोर्ट द्वारा कठुआ की मासूम बच्ची रेप-मर्डर केस में 3 दरिन्दों को उम्रकैद व 3 अन्य को 5 साल कैद की सजा देने के बाद संभव है लोगों में कानून का कुछ डर पैदा हो और वे दरिन्दगी से बाज आयें। कानून द्वारा कानून का राज कायम करने हेतु देश में हर जगह ऐसी सजायें देना जरूरी लगता है।

कठुआ रेप व मर्डर केस में दोषियों को सुनाई गई सजा, अब बीएसपी मुखिया मायावती ने ट्वीट कर कह दी बड़ी बात

नजीर बनेगी सजा

मायावती ने कहा कि कानून से कानून का राज कायम करने के लिए देश में हर जगह ऐसी सजा निश्चित रूप से नजीर बनेगी। अब बेहद जरूरी हो गया कि किसी भी हालत में इस तरह का कृत्य करने वाले बच न सकें। मायावती ने कहा कि सभ्य समाज में बच्ची व महिलाओं के साथ अपराध अक्षम्य अपराध की श्रेणी में है। इस तरह के कृत्य को अंजाम देने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलने के बाद कुछ लोगों में भय तो जरूर व्याप्त होगा और कानून का सम्मान होगा।

दोषियों को मिली सजा

गौरतलब है कि कठुआ सामूहिक दुष्कर्म व हत्याकांड के दोषियों को सोमवार को सजा सुनाई गई थी। पठानकोट के जिला व सत्र न्यायालय ने 373 दिन की सुनवाई के बाद 380वें दिन सोमवार को आठ आरोपियों में छह को दोषी पाया। इनमें सांझी राम, दीपक खजूरिया (एसपीओ) और प्रवेश कुमार को सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के लिए उम्रकैद और करीब चार-चार लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। एसपीओ सुरेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर आनंद दत्ता और हेडकांस्टेबल तिलक राज को सबूत मिटाने के लिए पांच-पांच साल कैद और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

कठुआ रेप व मर्डर केस में दोषियों को सुनाई गई सजा, अब बीएसपी मुखिया मायावती ने ट्वीट कर कह दी बड़ी बात

विशाल को किया गया बरी

मुख्य आरोपित सांझीराम के बेटे विशाल जंगोत्र को अदालत ने बरी कर दिया। आठवां आरोपी नाबालिग होने के कारण अदालत की प्रक्रिया से बाहर रहा। दोषियों की सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। विशाल को घटना के दिन ही मुजफ्फरनगर (उप्र) के एक एटीएम से पैसे की निकासी के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बरी किया। जम्मू-कश्मीर में भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) की जगह रणबीर दंड संहिता (आरपीसी) लागू होती है, इसलिए दोषियों को आरपीसी के तहत ही सजाएं सुनाई गई हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड कच्चा तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget